मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोलकाता की प्राइवेट कंपनी ने 20 बैंकों को लगाया करीब 4038 करोड़ रुपये का चूना: सीबीआई ने दर्ज किया मामला, कोलकाता-मुंबई समेत 16 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली: सीबीआई ने 20 बैंकों के समूह को लगभग 4037.87 करोड़ रु. की हानि पहुंचाने के आरोप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से प्राप्त शिकायत के आधार पर कोलकाता स्थित निजी कंपनी एवं अन्यों जिसमें इसके प्रोत्…

कोलकाता की प्राइवेट कंपनी ने 20 बैंकों को लगाया करीब 4038 करोड़ रुपये का चूना: सीबीआई ने दर्ज किया मामला, कोलकाता-मुंबई समेत 16 ठिकानों पर छापेमारी
कोलकाता की प्राइवेट कंपनी ने 20 बैंकों को लगाया करीब 4038 करोड़ रुपये का चूना: सीबीआई ने दर्ज किया मामला, कोलकाता-मुंबई समेत 16 ठिकानों पर छापेमारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  सीबीआई  ने 20 बैंकों के समूह  को लगभग 4037.87 करोड़ रु. की हानि पहुंचाने के आरोप में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से प्राप्त शिकायत के आधार  पर कोलकाता स्थित निजी कंपनी एवं अन्यों जिसमें  इसके प्रोत्साहक/निदेशक, अज्ञात लोक सेवक व निजी व्यक्ति शामिल है, के विरुद्ध मामला दर्ज किया। 


यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अग्रणी  बैंक,  ने दिनाँक 30.09.2013 को खाते को गैर निष्पादित खाता (N P A) के रूप में घोषित किया एवं  बाद में, बैंक समूह के अन्य सदस्यों ने भी उक्त खाते को एनपीए के रूप में वर्गीकृत किया। उक्त उधारकर्ता कंपनी के खातों को दिनांक 25.10.2019 को  धोखाधड़ी वाला घोषित किया गया।



ऐसा आगे आरोप है  कि वर्ष 2009 से 2013 के मध्य, उक्त उधारकर्ता ने हेरफेर युक्त प्रोजेक्ट  लागत विवरण (manipulated project cost statements) पेश किया एवं  बैंक धनराशि को पथांतरित (Divert) किया। यह भी आरोप है कि व्यापार प्राप्तियों( Trade Receivables) में मुख्य रूप से संबद्ध  पक्षों हेतु  लेनदेन शामिल हैं एवं  धनराशि  को विभिन्न कंपनियों के जाल, जो डमी खाते थे,  की आड़ में  पथांतरित  किया गया, जिससे उधारकर्ता, धनराशि को बेईमानी  से  निकालने में सक्षम हुए।



 नागपुर, मुंबई, रांची, कोलकाता, दुर्गापुर, गाज़ियाबाद, विशाखपट्टणम आदि सहित 16 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज, सामान आदि बरामद हुए।


 इस मामले में जाँच जांच जारी है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।