मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर: दुकान में चोरी करने वाले दबोचे, माल बरामद

●सजेती थाना क्षेत्र में हुई थी 20 दिसंबर की रात को चोरी●पुलिस ने दोनों शातिरों को दबोचकर माल बरामद कर लियाकानपुर: थाना सजेती क्षेत्र में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने…

कानपुर: दुकान में चोरी करने वाले दबोचे, माल बरामद
कानपुर: दुकान में चोरी करने वाले दबोचे, माल बरामद | फ़ोटो: TVL News

●सजेती थाना क्षेत्र में हुई थी 20 दिसंबर की रात को चोरी

●पुलिस ने दोनों शातिरों को दबोचकर माल बरामद कर लिया

कानपुर: थाना सजेती क्षेत्र में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने माल समेत गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस विधिक कारवाई कर रही है।



गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 

1- सनी सचान पुत्र श्री जसवंत सिंह सचान निवासी ग्राम सिधौल थाना सजेती जनपद कानपुर नगर उम्र लगभग 20 वर्ष और 2. करन पुत्र राम लखन निवासी ग्राम सिधौल थाना सजेती जनपद कानपुर नगर उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई। 


अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 20/21-12-2022 की रात्रि धरमंगदपुर रोड,सजेती में एक दुकान तोड़कर चोरी की थी। कुछ सामान हम लोगों ने चलते राहगीरों को बेच दिया है जिसमें मिला चोरी के सामान की बिक्री के रुपयों में से कुछ रुपया खाने पीने में खर्च हो गया है और आज हम लोगों से जो 420/- रुपया तथा 460/- रुपया नगद बरामद हुआ है यह वही रुपया है जो धरमंगदपुर रोड ,सजेती की दुकान से चोरी किए गए माल की बिक्री का बचा हुआ रुपया है। 



शनी सचान के पास से जो फलदार सब्बल बरामद हुई है| इसी से हम लोगों ने दुकान शटर तोडकर चोरी की थी। वादी मुकदमा राहुल सिंह पुत्र श्री शिवनाथ सिंह निवासी ग्राम सरगांव थाना सजेती जिला कानपुर नगर ने चोरों के पास से बरामद माल की पहचान की है जो किउनकी दुकान से चुराया गया था।



बरामदगी- साबुन, गुटका, नमकीन आदि माल मशरूका, शटर तोड़ने वाला लोहे का सब्वल व गिरफ्तारी दो नफर अभियुक्त तथा बढ़ोतरी धारा 411 आईपीसी संबंधित मुकदमा अपराध संख्या - 0350/2022 धारा 457/380 आईपीसी थाना सजेती कानपुर नगरा











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।