नई दिल्ली:सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक को 168.59 करोड़ रु. (लगभग) की हानि पहुंचाने के आरोप पर पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत के आधार पर तत्कालीन प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक एवं अन्यों जिसमें दो निजी कंपनी, अज्ञात लोक सेवक और निजी व्यक्ति शामिल है, के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
ऐसाआरोप है कि आरोपी ने अन्यों के साथ मिलकर बैंक की प्रणाली का अवैध व अनधिकृत उपयोग कर 34 नकली बैंक गारंटी जारी की, जिससे पंजाब नेशनल बैंक को कुल 168.59 करोड़ रु. (लगभग) की हानि हुई।
नोएडा, सारण, पटना, तड़ीपत्री (आंध्र प्रदेश), थौबल (मणिपुर) सहित 06 स्थानों पर स्थित आरोपियों के आवासीय एवं कार्यालयी परिसरों में तलाशी ली गई, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
इस मामले में जांच जारी है।