मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

'यह धोखेबाज बजट है', सबसे बड़ा धोखा खेती के साथ किया गया: बजट पर बरसी कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा 2021-22 के लिए पेश किए गए केंद्रीय बजट को 'धोखेबाज़ बजट' बताया| कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,'इस…

'यह धोखेबाज बजट है', सबसे बड़ा धोखा खेती के साथ किया गया: बजट पर बरसी कांग्रेस
'यह धोखेबाज बजट है', सबसे बड़ा धोखा खेती के साथ किया गया: बजट पर बरसी कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा 2021-22 के लिए पेश किए गए केंद्रीय बजट को 'धोखेबाज़ बजट' बताया| कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,'इस बजट का सार है 'धोखा'। यह धोखेबाज बजट है। केंद्र सरकार ने रक्षा बजट नहीं बढ़ाया। जिस प्रकार से राजकोषीय और वित्तीय घाटा लगभग 9.5-10% तक पहुंच गया है, यह निवेशक और अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की बड़ी घंटी है|




कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,मोदी सरकार के इस बजट का अगर एक शब्द में सार किया जाए वह है - धोखेबाज बजट। इस बजट का सार ही है धोखा, यह धोखे पर आधारित है| जैसा कि उन्होंने विनिवेश के बारे में चर्चा करते हुए कहा तो इसके बारे में केवल दो लाइन में कहा जा सकता है कि 'बेच खाएंगे सब कुछ और छोड़ेंगे नहीं अब कुछ'



कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा,''इस बजट ने गरीब को धोखा दिया, नौकरी पेशा लोगों को धोखा दिया, मजदूर-किसान, छोटे उद्योग को धोखा दिया और उन सांसदों को भी धोखा दिया जो वित्त मंत्री के बजटीय भाषण को सुन रहे थे| जो चीज़ें देश की सुरक्षा और अस्मिता के लिए आवश्यक थी उनकी चर्चा तक वित्त मंत्री ने नहीं की। उदाहरण के तौर पर, आपने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े डिफेंस बजट में एक फूटी कौड़ी तक नहीं बढ़ायी गयी|




रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''ऐसे समय में जब चीन हमारी सरजमीं पर कब्जा किए है। रक्षा बजट की चर्चा तक ना करना इस देश की सरकार की प्राथमिकता या उसकी कमी की ओर इशारा करता है| अगर फाइनेंस कमीशन और कॉस्ट ऑफ वैक्सीनेशन को निकाल दिया जाए तो यहां तक कि ड्रिंकिंग वाटर और सेनिटेशन का बजट भी स्वास्थ्य के अंदर जोड़कर एक आंकड़ों की मायावी जादूगरी पेश करने की नाकाम कोशिश की गयी|




सुरजेवाला ने कहा कि,''जिस प्रकार से राजकोषीय घाटा और वित्तीय घाटा लगभग साढ़े नौ और 10% तक पहुंच गया है यह निवेशकों के लिए और देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की बड़ी घंटी है| सरकारी खर्च में एक पैसे की बढ़ोतरी ना करना जिससे अर्थव्यवस्था और रोजगार दोनों उत्पन्न होते, यह अपने आपमें इस सरकार की इस गलत प्राथमिकताओं को दिखाता है|




- सबसे बड़ा धोखा खेती के साथ किया गया, खेती का बजट लगभग 6% काट दिया गया 

- मार्केट इंटरवेंशन स्कीम को 2000 करोड़ से 1500 करोड़ कर दिया गया  

- पीएम किसान योजना जिसकी बार-बार चर्चा की जाती है उसमें 13% की कटौती कर दी गई|

- लघु और छोटे उद्योगों को बड़ा झटका देते हुए मात्र 15700 करोड की घोषणा हुई 

 - सभी सरकारी बैंकों पर तालाबंदी करने की ओर एक और कदम अग्रसर किया गया 

 - नौकरी पेशा और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ बड़ा धोखा हुआ, एक फूटी कौड़ी की राहत नहीं मिली|




सुरजेवाला ने कहा कि,''जो भी प्रोविजन इस बजट में दिए गए वह केवल चंद अमीरों की मदद करेंगे। जैसा कि आपने फरमाया यह बजट हर पायदान पर औंधे मुंह गिरा है और इस बजट का एक शब्द में सार है- 'धोखा' 




पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्री ने रक्षा पर खर्च का कोई जिक्र नहीं किया है| पी चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्री ने स्वास्थ के आंकड़े दिए उसमें वैक्सीन का खर्चा जोड़ा और फाइनेंस कमीशन की ग्रांट भी जोड़ दी|पे ज 10 पर बजट ग्लान्स में अलग आंकड़े हैं जिससे साफ है खर्च कम हुआ है|  रक्षा और स्वास्थ्य बजट में कोई कमी नहीं आनी चाहिए थी| हमने पहले ही कहा था|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।