मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

खेत खलिहान के खिलाफ मोदी सरकार का षड्यंत्र और रची गई साज़िश उजागर: कृषि कानूनों पर केंद्रीय मंत्री के बयान पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली: कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बयान के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है और कहा कि,' खेत खलिहान के खिलाफ मोदी सरकार का षड्यंत्र और रची…

खेत खलिहान के खिलाफ मोदी सरकार का षड्यंत्र और रची गई साज़िश उजागर: कृषि कानूनों पर केंद्रीय मंत्री के बयान पर भड़की कांग्रेस
खेत खलिहान के खिलाफ मोदी सरकार का षड्यंत्र और रची गई साज़िश उजागर: कृषि कानूनों पर केंद्रीय मंत्री के बयान पर भड़की कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कृषि कानूनों (Farm Laws) को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बयान के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है और कहा कि,' खेत खलिहान के खिलाफ मोदी सरकार का षड्यंत्र और रची गई साज़िश आखिरकार उजागर हो ही गई। विवादित कृषि कानूनों पर कृषि मंत्री के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,' ''किसान विरोधी षड्यंत्र का पर्दाफाश! चुनाव के बाद किसानों पर फिर वार होगा।सुरजेवाला ने कहा कि,,'' मोदी जी 3 काले कृषि क़ानूनों के लिए माफ़ी माँगते हैं, देश के कृषि मंत्री उन क़ानूनों को एक बार फिर सही बताते हैं। मोदी सरकार 3 काले क़ानून ख़त्म करती है,  कृषि मंत्री कहते हैं क़ानून फिर लाएँगे।



कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,''खेत खलिहान के खिलाफ मोदी सरकार का षड्यंत्र और रची गई साज़िश आखिरकार उजागर हो ही गई। सुरजेवाला ने कहा, अहंकारी सरकार और निरंकुश प्रधानमंत्री की झूठ-फूट और लूट की राजनीति को, किसान विरोधी चेहरे को पूंजीपतियों के दबाव में दोबारा काले कानून वापस लाने की साजिश को हम पूरी तरह से फेल कर देंगे।



कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि,''5 राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ़ होने पर ही चोर दरवाज़े से तीन खेती विरोधी क़ानून दोबारा लाने का रास्ता बंद होगा।  मोदी सरकार की हार में ही किसान की जीत है। भाजपा भगाओ -किसान बचाओ।



कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,काले क़ानून वापस लाने के मोदी जी के इशारे पर किए जा रहे षड्यंत्र का जबाब खुद प्रधान मंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी को देना चाहिए और पुनः रची जा रही इस साज़िश के लिए अन्नदाताओं से माफ़ी माँगनी चाहिए।



https://www.thevirallines.net/india-news-if-agriculture-law-again-then-again-there-will-be-annadata-satyagraha-rahul-gandhi-on-ns-tomar-s-statement-on-laws-laws


एक कदम पीछे हटे हैं, लेकिन आगे फिर बढ़ेंगे: केंद्रीय मंत्री तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि कानून पारित होने और एक साल बाद उसकी वापसी के लंबे घटनाक्रम के बीच कहा कि हम एक कदम पीछे हटे हैं, लेकिन आगे फिर बढ़ेंगे| कृषि क्षेत्र में निजी निवेश का आज भी अभाव है| महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तीनों विवादित कृषि कानूनों को लेकर तोमर ने कहा कि,'' हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं। लेकिन दोबारा आगे बढ़ेंगे। सरकार आगे के बारे में सोच रही है, हम निराश नहीं हैं। तीनों कृषि कानून फिर आएंगे..



https://www.thevirallines.net/india-news-we-will-bring-new-farm-laws-again-says-agriculture-minister-narendra-singh-tomar-on-farm-laws


19 नवंबर को किया था कानून वापसी का ऐलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 19 नवंबर 2021 को अपने संबोधन में तीनों कृषि कानून वापन लेने का ऐलान किया था। संसद में कानून वापस लेने के बाद 1 दिसंबर को राष्ट्रपति ने इस पर अंतिम मुहर लगाई। इसे पंजाब और उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव माना जा रहा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।