मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

125वें दिन जम्मू में दाखिल हुई “भारत जोड़ो यात्रा”: हिंदुस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे -राहुल गांधी

जम्मू: Bharat Jodo Yatra Day 125: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज शाम जम्मू में प्रवेश किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुर…

125वें दिन जम्मू में दाखिल हुई “भारत जोड़ो यात्रा”: हिंदुस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे -राहुल गांधी
125वें दिन जम्मू में दाखिल हुई “भारत जोड़ो यात्रा”: हिंदुस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे -राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

जम्मू:  Bharat Jodo Yatra Day 125: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज शाम जम्मू में प्रवेश किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई 125वें दिन भारत जोड़ो यात्रा आज शाम पंजाब के पठानकोट से जम्मू कश्मीर पहुंच गई है। पंजाब को जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाले रावि पुल को पार कर यात्रा  प्रदेश की धरती पर पहुंची।  जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी , नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने यात्रा का अभिनंदन किया।



कांग्रेस ने ट्वीट किया,'' कन्याकुमारी से लहरों का जज़्बा लिए वादियों में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा...  आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने Rahul Gandhi जी की मौजूदगी में जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी जी को तिरंगा सौंपकर जम्मू कश्मीर में यात्रा की शुरुआत की।#BharatJodoYatraInJK



इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जैसे आज मैं जम्मू-कश्मीर आया हूं, इसी तरह मेरा परिवार भी जम्मू कश्मीर से उत्तर प्रदेश गया होगा। यहां आते वक्त मैं सोच रहा था, मैं अपने घर जा रहा हूं। जब व्यक्ति जड़ की ओर जाता है, वह बहुत कुछ सीखता है। मैं भी यहां आपसे सीखने आया हूं।


सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं। सरकार ने इस देश को रोजगार देने वाले छोटे मध्यम व्यवसायियों को खत्म कर दिया। युवाओं के एक शब्द है- बेरोजगारी, बेरोजगार, बरोजगारी। यह भाजपा की पॉलिसी का नतीजा है।



राहुल गांधी ने कहा कि भारत के गरीब लोगों और युवाओं के अधिकारों पर हमला हो रहा है। किसानों पर आक्रमण हो रहा है। पूरा फायदा, दो तीन अरबपतियों को दिया जा रहा है। कहा कि दो हिंदोस्तान बनाए जा रहे हैं। एक अरबपतियों और दूसरा छोटे व्यापारियों, किसानों, मजदूरों का हिंदोस्तान बनाया जा रहा है।



गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली,  पश्चिम यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश (एक दिन), और फिर पंजाब के पठानकोट से अब जम्मू पहुंची है। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।