नई दिल्ली: कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को एक अहम बैठक हो रही है जिसमें पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक से पहले कांग्रेस के चार मुख्यमंत्रियों और कई राज्यों के प्रमुखों ने गांधी परिवार को अपना समर्थन दिया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरदिर सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पुड्डुचेरी के वी. नारायणसामी ने पत्र लिख कर गांधी परिवार से किसी व्यक्ति को फिर से अध्यक्ष बनने की मांग की है। पूर्व PM मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कांग्रेस के नेता कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल हैं|
इसी बीच,'कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने AICC कार्यालय के बाहर नारे लगाकर मांग की कि पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार से होना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने कहा, "हम गांधी परिवार से पार्टी अध्यक्ष चाहते हैं। अगर बाहरी व्यक्ति अध्यक्ष बना, तो कांग्रेस बर्बाद हो जाएगी और टूट जाएगी।"
नारेबाजी कर रहे... “गांधी परिवार के बाहर कांग्रेस का अध्यक्ष स्वीकार नही”