मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ी

नई दिल्ली: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। मंगलवार को नियमित जमानत पर आदेश सुनाया जाएगा।…

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। मंगलवार को नियमित जमानत पर आदेश सुनाया जाएगा।


दिल्ली की एक अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका पर आदेश शुक्रवार को 15 नवंबर तक के लिए टाल दिया। उनकी अंतरिम जमानत, जो आज समाप्त हो रही थी, को भी मंगलवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है।


अदालत ने फर्नांडीज के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अभिनेता की जमानत याचिका पर शुक्रवार के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने पहली बार 26 सितंबर को फर्नांडिस को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दी थी।



कल यानी गुरुवार 9 नवंबर को ईडी ने कहा था कि, फर्नांडिस आसानी से देश छोड़कर भाग सकती हैं क्योंकि उनके पास पैसे की कमी नहीं है । इस पर कोर्ट ने एजेंसी से सवाल किया कि अभिनेता को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।


यह भी पढ़ें: सुकेश के गुनाहों के बारे में जानती थी जैकलीन, फिर भी पैसे- महंगे तोहफे लेती रहीं 


अदालत ने जांच एजेंसी से कहा था, "आपने (ईडी) एलओसी (लुकआउट सर्कुलर) जारी करने के बावजूद जांच के दौरान जैकलीन को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? अन्य आरोपी जेल में हैं। चुनिंदा लोगों पर कार्रवाई की नीति क्यों अपनाई।''


जैकलीन और मीडिएटर पिंकी ईरानी से पूछताछ: अभिनेत्रियों को ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलाती थीं ईरानी 


अदालत ने 31 अगस्त को ईडी द्वारा दाखिल पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था और फर्नांडिस को अदालत में पेश होने के लिए कहा था। फर्नांडिस को पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी बनाया गया है। उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुका है। ईडी के पहले के आरोपपत्र और एक पूरक आरोपपत्र में पहले अभिनेत्री को आरोपी नहीं बनाया गया था। हालांकि, दस्तावेजों में फर्नांडिस और अभिनेत्री नोरा फतेही द्वारा दर्ज कराए गए बयानों का विवरण था।



यह भी पढ़ें: ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ 



दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज और मीडिएटर पिंकी ईरानी से की पूछताछ









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।