मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे सिसोदिया, इंटरनेट-बिजली-पानी' बंद करने पर BJP को दी चेतावनी

नई दिल्ली: गाज़ीपुर बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे।मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''मुझे केजरीवाल जी ने यहां भेजा है,कल…

गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे सिसोदिया, इंटरनेट-बिजली-पानी' बंद करने पर BJP को दी चेतावनी
गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे सिसोदिया, इंटरनेट-बिजली-पानी' बंद करने पर BJP को दी चेतावनी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  गाज़ीपुर बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे।मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''मुझे केजरीवाल जी ने यहां भेजा है,कल रात आपकी बात हुई। उसके बाद उन्होंने यहां पर पानी के टैंकर और अन्य व्यवस्था कराई। उन्होंने मुझे यहां निरीक्षण करने को कहा था,उन्होंने ये भी कहा है कि और भी कोई जरूरत हो तो दिल्ली सरकार आपके सेवा के लिए तैयार है|





मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा, भाजपाइयो! तुम आंदोलन कर रहे किसान का इंटरनेट बंद कर देते हो, बिजली पानी बंद कर देते देते हो, आने का रास्ता बंद कर देते हो... किसान ने अगर किसानी बंद कर दी ना, एक मौसम के लिए भी, तो तुम्हारी साँसे बंद हो जाएँगी... समझाइए अपने नेताओं को, अहंकार से पेट नहीं भरता....ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर बैठे किसान नेता राकेश टिकैत जी ने मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal जी से किसानों के लिए पानी आदि की सुविधा के लिए कहा था. मुख्यमंत्री जी के आदेश पर पूरे इंतज़ाम रात ही में हो गए थे. 




वही दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सिंघु बाॅर्डर जाकर किसानों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। राघव चड्ढा ने बताया, "आज भाजपा की सरकार अन्नदाता तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंचने दे रही है।"




सिंघु बॉर्डर से दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि,''हमारे पानी के टैंकर रात से यहां खड़े हैं, टैंकर को पुलिस अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें ऊपर से आदेश मिले हैं। ये बीजेपी के आदेशों पर काम कर रहे हैं, बीजेपी नेता के लोग किसानों के साथ अपना बदला ले रहे हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।