मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

किसानों के बीच गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे जयंत चौधरी, कहा-पीएम को बोलना होगा

नई दिल्ली: गाज़ीपुर बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता जयंत चौधरी गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। कृषि कानूनों के खिलाफ यहां किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। गाज…

किसानों के बीच गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे जयंत चौधरी, कहा-पीएम को बोलना होगा
किसानों के बीच गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे जयंत चौधरी, कहा-पीएम को बोलना होगा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  गाज़ीपुर बाॅर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता जयंत चौधरी गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। कृषि कानूनों के खिलाफ यहां किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। गाज़ीपुर बाॅर्डर से राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने कहा कि ,''आज संसद के सत्र का पहला दिन है और ये मुद्दा संसद के अंदर भी उठना चाहिए। अगर सरकार पीछे हटती है तो इससे उनकी कमजोरी नहीं झलकेगी। प्रधानमंत्री सब विषयों पर बोलते हैं, किसान के बारे में भी बोल दें|



चौधरी ने कहा कि 'प्रशासन पर कुछ दबाव होना चाहिए लेकिन किसान जगह खाली नहीं करना चाहते हैं| संसद में मुद्दा उठाया जाना चाहिए।  अगर सरकार पीछे हटती है तो वो कमजोर नहीं कहलाएगी, बल्कि इससे उसकी नेतृत्व क्षमता आगे जाएगी| पीएम को इसपर बोलना होगा|  उन्हें किसानों का विश्वास जीतना होगा|



भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ,'',''हम प्रदर्शन स्थल खाली नहीं करेंगे, हम पहले अपने मुद्दों पर भारत सरकार से बात करेंगे|



किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया, "हमारे पास अभी ऐसा(प्रदर्शन स्थल खाली करने का) कोई आदेश नहीं आया है। कल शाम को डीएम की तरफ से एक नोटिस आया था, उस पर चर्चा करने के बाद उसका जवाब देंगे।




किसान आंदोलन के तहत 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के तहत हुई हिंसा के बाद आंदोलन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है| एक ओर जहां हिंसा के बाद कुछ किसान संगठनों ने खुद को आंदोलन से अलग कर लिया था, वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत की आह्वान पर देशभर के किसान एकजुट हो रहे हैं|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।