मोहन भागवत के विदेशी उत्पादों का बहिष्कार नहीं करना है बयान पर दिग्विजय सिंह ने उठाये सवाल,पूछा-क्या मोदी जी के दबाव में चीन के लिए रास्ता तो नहीं खोल रहे..
नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 'विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करना नहीं है' बयान पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और सवाल उठाये है| दिग्विजय सिंह…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
मोहन भागवत के विदेशी उत्पादों का बहिष्कार नहीं करना है बयान पर दिग्विजय सिंह ने उठाये सवाल,पूछा-क्या मोदी जी के दबाव में चीन के लिए रास्ता तो नहीं खोल रहे.. | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 'विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करना नहीं है' बयान पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और सवाल उठाये है| दिग्विजय सिंह ने पूछा कि क्या मोहन भागवत जी अपने इस बयान से मोदी जी के दबाव में चीन के लिए रास्ता तो नहीं खोल रहे हैं..? एक समय रामदेव भी चीनी सामान का बहुत विरोध करते थे लेकिन अब वे भी चुप हैं। क्या वे भी दबाव में हैं?क्या मोहन भागवत जी गोविंदाचार्य जी से इस बारे में विचार विमर्श करेंगे?
एक खबर के हवाले से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया,'' क्या मोहन भागवत जी के विचार संघ द्वारा संचालित स्वदेशी जागरण मंच के विरुद्ध नहीं हैं? क्या मोहन भागवत जी गोविंदाचार्य जी से इस बारे में विचार विमर्श करेंगे..?क्या मोहन भागवत जी अपने इस बयान से मोदी जी के दबाव में चीन के लिए रास्ता तो नहीं खोल रहे हैं? एक समय रामदेव भी चीनी सामान का बहुत विरोध करते थे लेकिन अब वे भी चुप हैं। क्या वे भी दबाव में हैं?
खबर के मुताबिक,''आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा हैं कि, स्वदेशी का मतलब हर विदेशी उत्पाद का बहिष्कार करना नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल उन्हीं प्रौद???योगिकियों या सामग्रियों को आयात किया जा सकता है जिनका देश में पारंपरिक रूप से अभाव है या जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं हैं। भागवत ने सुझाव दिया कि महामारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वैश्वीकरण ने वांछित परिणाम नहीं दिए हैं और एक आर्थिक मॉडल हर जगह लागू नहीं हो सकता है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।