मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

चालू और अगले वित्‍त वर्ष दोनों में खर्च बढ़ाना पड़ेगा, पीएसयू से वित्तमंत्री ने कहा

नई दिल्ली: केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) द्वारा पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि उन्हें चालू और अगले व…

चालू और अगले वित्‍त वर्ष दोनों में खर्च बढ़ाना पड़ेगा, पीएसयू से वित्तमंत्री ने कहा
चालू और अगले वित्‍त वर्ष दोनों में खर्च बढ़ाना पड़ेगा, पीएसयू से वित्तमंत्री ने कहा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) द्वारा पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि उन्हें चालू और अगले वित्तवर्ष दोनों में खर्च बढ़ाना पड़ेगा।केंद्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और कोयला मंत्रालय के सचिवों के साथ-साथ इन मंत्रालयों के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के 14 उद्यमों (सीपीएसई) के सीएमडी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर इस वित्‍तीय वर्ष के पूंजीगत व्‍यय का जायजा लिया। 



सार्वजनिक क्षेत्र के इन उद्यमों के कार्य निष्‍पादन की समीक्षा करते हुए सीतारमण ने कहा कि सीपीएसई का कैपेक्‍स आर्थिक प्रगति का एक महत्‍वपूर्ण तत्‍व है और इसके स्‍तर को वित्‍त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए बढ़ाया जाना जरूरी है। 




वित्‍त वर्ष 2019-20 में, इन 14 सीपीएसई के पूंजी व्‍यय के 1,11,672 करोड़ रूपये के लक्ष्‍य के मुकाबले 1,16,323 करोड़ रूपये का लक्ष्‍य हासिल हुआ जो कि 104 प्रतिशत है। वित्‍त वर्ष 2019-20, एच-1 उपलब्धि 43,097 करोड़ रूपये (39 प्रतिशत) रही और 2020-21 में एच-1 उपलब्धि 37,423 करोड़ रूपये (32 प्रतिशत) रही। 2020-21 के लिए पूंजीगत व्‍यय (कैपेक्‍स) लक्ष्‍य 1,15,934 करोड़ रूपये था।




वित्‍त मंत्री ने सबद्ध सचिवों से कहा कि वे सीपीएसई के कार्य निष्‍पादन की बारीकी से निगरानी करें ताकि, वित्‍त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही के अंत में पूंजीगत व्‍यय को पूंजी परिव्‍यय के 75 प्रतिशत तक लाना सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए समुचित योजना बनाई जानी चाहिए। सीतारमण ने कहा कि सबद्ध मंत्रालयों के सचिवों और सीपीएसई के सीएमडी के स्‍तर पर अधिक समन्वित प्रयास किए जाने की जरूरत है ताकि, पूंजीगत व्‍यय के लक्ष्‍य को प्राप्‍त किया जा सके।




भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की प्रगति को आगे बढ़ाने में सीपीएसई की महत्‍वपूर्ण भूमिका का उल्‍लेख करते हुए वित्‍त मंत्री ने सीपीएसई को इस बात के लिए प्रोत्‍साहित किया कि वे अपने लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने और वित्‍त वर्ष 2020-21 के पूंजीगत परिव्‍यय के समुचित और समयबद्ध व्‍यय को सुनिश्चित करने के प्रयास करें। सीतारमण ने कहा कि सीपीएसई के बेहतर प्रदर्शन से अर्थव्‍यवस्‍था को कोविड-19 के प्रभाव से निकलने में बहुत मदद मिलेगी।




हमने एक और प्रोत्साहन पैकेज के लिए विकल्प को बंद नहीं किया है हमने अब जीडीपी संकुचन पर किसी तरह का आकलन करना शुरू कर दिया है, हमें कुछ इनपुट मिले हैं। हमें मूल्यांकन के साथ आना होगा, चाहे संसद में या सार्वजनिक में| 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।