मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल

नई दिल्‍ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल हुईं। JMM विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को दल के महासचिव समेत प्राथमिक सदस…

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल हुईं। JMM विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को दल के महासचिव समेत प्राथमिक सदस्यता तक से त्यागपत्र दे दिया। JMM की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सीता सोरेन ने झारखंड विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। सीता सोरेन ने अपना इस्तीफा झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को प्रेषित किया है..| सीता सोरेन झामुमो प्रमुख और पूर्व सीएम शिबू सोरेन के बड़े पुत्र स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं।



सीता सोरेन ने मंगलवार को अपनी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है।इस क्रम में, अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू भाजपा में शामिल हुए।बीजेपी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन और तरणजीत सिंह संधू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की।




बीजेपी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन ने कहा, "...मैंने 14 साल तक पार्टी की सेवा की और 14 साल में मुझे जो सम्मान मिलना चाहिए था वो मुझे आजतक नहीं मिला। जिसके कारण मुझे यह बड़ा फैसला लेना पड़ा..."



सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "सीता सोरेन का स्वागत है। पार्टी (उनकी भूमिका) तय करेगी। मेरे पास आई जानकारी के अनुसार, वह बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल हुई हैं।"



 सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, "आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और भाजपा में उनका स्वागत है...यह स्पष्ट हो चुका है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) के विधायक अपनी ही सरकार से दुखी हैं..."




सीता सोरेन द्वारा JMM से इस्तीफा दिए जाने पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "हम सभी हैरान हैं। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया इसके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है...अभी पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है तो ऐसे में मुझे लगता है कि सबको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए था...यह हमारी पार्टी के लिए दुखद है..."




विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के पार्टी से इस्तीफे पर JMM नेता मनोज मनोज पांडे ने कहा, "ये खबर दुर्भाग्यपुर्ण है। वे पार्टी की एक महत्वपूर्ण अंग हैं, सोरेन परिवार की बहु हैं, जब कोई भी अंग में थोड़ी भी चोट पहुंचती है तो पूरे शरीर को दर्द होता है... हम उम्मीद करेंगे की वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। इस पार्टी में जो सम्मान उन्हें मिला, मुझे नहीं लगता कि कहीं और मिलेगा...उन्हें इस प्रकार का निर्णय नहीं लेना चाहिए था। अगर वे हमारे विरोधियों के बहकावे में आ गईं हैं तो वे खुद अपना नुकसान करेंगी..."







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 13 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।