नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग लेक इलाके में डिसएंगेजनेंट की प्रक्रिया जारी है| पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील क्षेत्र के तट पर क़रीब दस महीने तक तैनात रहने के बाद भारत और चीन के सैनिक और टैंक डिसइंगेज हो रहे हैं। भारतीय सेना की ओर से वीडियो जारी किया गया है|
दस महीने के बाद पूर्वी लद्दाख पर भारतीय और चीनी सेना द्वारा तैनात किए गए टैंकों को हटाया जा रहा है। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के किनारे तैनात किए गए टैंकों को हटाया जा रहा है। भारतीय सेना के नॉर्थन कमांड ने टैंकों को हटाने की प्रक्रिया की कई तस्वीरें शेयर की हैं।
भारतीय सेना की ओर से वीडियो भी जारी की गई है, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं की ओर से टैंकों को हटाने की प्रक्रिया देखी जा सकती है। बता दें कि रक्षा सूत्रों ने जानकारी दी थी कि पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो (झील) के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से भारत और चीन की सेनाओं की वापसी प्रक्रिया योजना के मुताबिक चल रही है और अगले छह से सात दिनों में वापसी की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
सूत्रों ने बताया था कि कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने कई बंकर, अस्थायी चौकियां और अन्य ढांचों को उत्तरी किनारे वाले इलाकों से हटा लिया है और क्षेत्र में अपने सैनिकों की संख्या धीरे-धीरे कम कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के फील्ड कमांडर लगभग रोजाना बैठक कर रहे हैं ताकि वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें, जिसे नौ दौर की उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता के बाद पिछले हफ्ते अंतिम रूप दिया गया था।