नई दिल्ली: देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। किसानों की ट्रैक्टर रैली में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है| कई जगहों पर पुलिस और रैली कर रहे किसानों के बीच झड़प देखने को मिली है| दिल्ली में हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं| ITO के पास किसानों ने पुलिस पर पत्थर फेंके. जो बैरीकेट्स लगाए गए थे उनको ट्रैक्टर से उखाड़ फेंका और पुलिस पर भी ट्रैक्टर चढाने की कोशिशें की| पुलिस ने भी लाठीचार्ज और आंसूगैस का सहारा लिया है|
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है। यह कदम कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखकर उठाया गया है।कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। गृह मंत्रालय (MHA) ने बताया कि,''सिंघू, गाजीपुर, टिकरी, मुकरबा चौक, नांगलोई और उनके आस-पास के क्षेत्रों में आज रात 11:59 PM तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी|
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया,''दिल्ली मेट्रो ग्रे लाइन पर सभी स्टेशनों के प्रवेश / निकास द्वार बंद हैं| जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के प्रवेश / निकास द्वार बंद हैं| दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC)| दिलशाद गार्डन, झिलमिल और मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के प्रवेश / निकास द्वार बंद हैं|
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बताया कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा सामयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18/19, हैदरपुर बादली मोर, जहांगीर पुरी, आदर्श नगर, आज़ादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्व विद्यालय, विधानसभा और सिविल लाइंस के प्रवेश / निकास द्वार बंद किए गए हैं। इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश / निकास द्वार और ग्रीन लाइन पर सभी स्टेशन बंद हैं।
सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। इसके साथ ही आईटीओ पर काफी बवाल मचा हुआ है। किसानों के पथराव के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, एक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक किसान की मौत हो गई है। जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। किसानों ने लाल किले पर अपने झंडे फहराए हैं
ज्वाइंट कमिश्नर शालिनी सिंह ने बताया,'''हम सुबह से किसानों से अपील कर रहे हैं कि जो रास्ता दिल्ली पुलिस के साथ बैठक में तय हुआ है उसका पालन करें। काफी लोग उस रास्ते से चले गए हैं लेकिन कई लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की,बैरिकेड तोड़े। हमारे कुछ लोग घायल हुए हैं|
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का दावा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं|मुकरबा चौक के पास किसान जब तय रूट से हटकर ISBT की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन, किसान बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ गए|ऐसी खबरें हैं कि किसानों ने पुलिस की गाड़ी समेत DTC की कई बसों के शीशे भी तोड़ दिए|