नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। आज (7 जुलाई 2021) फिर पेट्रोल डीजल के दामों बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत 13 से 18 पैसे बढ़ी हैं जबकि पेट्रोल की कीमत 33 से 35 पैसे तक बढ़ी है।
अगर बात दिल्ली समेत मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की करें तो लोगों की जेब ढीली हो रही है| दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 35 पैसे और डीजल में 17 पैसे की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ दिल्ली में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार हो गई है।
राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 100 रुपये के पार होकर 100.21 रुपये प्रति लीटर है। डीजल आज 89.53 रुपये प्रति लीटर है। अब तक कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है| इसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्न्ई, रत्नागिरी, औरंगाबाद, जैसलमेर, गंगानगर, हैदराबाद, लेह, बंसवाड़ा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, ग्वालियर, गुंटुर, ककिनाडा, चिकमंगलुर, शिवमोग्गा, पटना और लेह भी शामिल है|
देशभर के 11 राज्यों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है| ये राज्य दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कनार्टक, तेलंगाना, जम्मू व कश्मीर, ओड़िशा, तमिलनाडु, लद्दाख और बिहार हैं|