मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे NCP प्रमुख शरद पवार, एक हफ्ते में दूसरी बार SP और PK की मीटिंग

नई दिल्ली: राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार मंगलवार को गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों की बैठक की मेज़बानी करेंगे| एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ 'एकजुट' हो…

मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे NCP प्रमुख शरद पवार, एक हफ्ते में दूसरी बार SP और PK की मीटिंग
मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे NCP प्रमुख शरद पवार, एक हफ्ते में दूसरी बार SP और PK की मीटिंग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार मंगलवार को गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों की बैठक की मेज़बानी करेंगे| एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ 'एकजुट' होने के संभावना तलाशने के लिए विपक्षी पाटियों की यह बैठक बुलाई है|  इसमें 4 पार्टियों के विपक्षी नेता शामिल होंगे| बैठक में कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया गया है|



NCP नेता नवाब मलिक ने कहा,''विपक्षी पार्टियों की बैठक तय की गई है। इसमें AAP, RJD, TMC, NCP के नेता शामिल होंगे। बैठक में आगामी लोकसभा अधिवेशन और देश की राजनीति पर चर्चा होगी और सभी राजनीतिक दलों को एकजुट कैसे किया जाए उस पर चर्चा होगी। धीरे-धीरे सभी दलों को आगे बढ़ाने का काम आगे किया जाएगा| 




राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रमुख आजकल दिल्ली में हैं और दिल्ली में उन्होंने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की। बता दें कि एक ही हफ्ते में शरद पवार ने प्रशांत कुमार से दूसरी बार मुलाकात की है| पूर्व केंद्रीय मंत्री व टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा जो पिछले दिनों में शामिल हुए थे, उन्होंने एक राष्ट्र मंच के नाम से फोरम तैयार किया।



12 जून को प्रशांत किशोर और पवार ने तीन घंटे की बैठक की थी। इसके एक दिन बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ रुख रखने वालों का महागठबंधन जरूरी है। उन्होंने कहा था कि पवार ने भी भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी दलों के राष्ट्रीय गठबंधन की बात कही है।नवाब मलिक ने कहा था कि हम ऐसी विचारधारा रखने वाले राजनीतिक दलों को एक साथ लाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर को आंकड़ों और सूचनाओं के बारे में पूरी जानकारी है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।