मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लोकतंत्र में दल कोई भी हो, जनप्रतिनिधि का बड़ा महत्व है, जनप्रतिनिधि का सम्मान मतलब लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान: PM मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के IPS प्रोबेशनरों के दीक्षांत परेड समारोह के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवा IPS अधिकारियों से बा…

लोकतंत्र में दल कोई भी हो, जनप्रतिनिधि का बड़ा महत्व है, जनप्रतिनिधि का सम्मान मतलब लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान: PM मोदी
लोकतंत्र में दल कोई भी हो, जनप्रतिनिधि का बड़ा महत्व है, जनप्रतिनिधि का सम्मान मतलब लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान: PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के IPS प्रोबेशनरों के दीक्षांत परेड समारोह के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवा IPS अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि,''आज की जिंदगी में सभी कामों में हर किसी को तनाव रहता है। ये जीवन का हिस्सा है लेकिन ये ऐसी चीज़ नहीं,जिसे मैनेज न किया जा सके।अगर हम साइंटिफिक तरीके से अपने व्यक्तित्व को,अपनी क्षमताओं और अपनी जिम्मेदारियों को संतुलित तरीके से व्यवस्थित करें तो इसे आसानी से मैनेज कर सकते हैं|




वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए IPS प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि,मैं तनावपूर्ण जीवन जीने वालों को हमेशा आग्रह करता हूं कि योग, प्राणायाम करें। अपने अनुभव किया होगा कि अगर मन से योग करते हैं तो ये काफी लाभ देता है। काम कितना भी होगा लेकिन आप हमेशा प्रसन्न होंगे|




PM मोदी ने कहा कि,''लोकतंत्र में दल कोई भी हो, जनप्रतिनिधि का एक बड़ा महत्व होता है। जनप्रतिनिधि का सम्मान मतलब लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मैं सम्मान करता हूं। उसके साथ हमारे डिफरेंस हो तो भी उसका एक तरीका होता उस तरीके को हमें अपनाना चाहिए| उन्होंने कहा कि,'' इन दिनों टेक्नोलॉजी हमारी बहुत मदद कर रही है। लेकिन इन दिनों जितने भी पुलिस सस्पेंड हो रहे हैं तो उसका भी कारण टेक्नोलॉजी है। आपको इस पर बल देना होगा कि टेक्नोलॉजी का कैसे ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक उपयोग हो





ट्रेनिंग का बहुत बड़ा महत्व होता है। ज्यादातर हमारे देश में सरकारी मुलाजिम के लिए ट्रेनिंग को पनिशमेंट माना जाता है। हमने ट्रेनिंग को इतना नीचे कर दिया है जो हमारी सारी गुड गवर्नेंस की जड़ में है। इसमें से हमको बाहर आना होगा: पीएम




मैं सभी नए पुलिस अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि आप अपनी सेवा के शुरु के दिनों में ही जितना over conscious रह सकें, उतना रहिएगा। आपको चाहे शुरु में कष्ट सहने पड़े, लेकिन अपने कान से, अपनी आंख से और अपने दिमाग से चीजों को समझने का प्रयास कीजिएगा|आप तय कीजिए कि आपके आस पास के थाने सामाजिक विश्वास का केंद्र कैसे बने, इसके लिए प्रयास करें। आप तय करें कि व्यवस्था को, वातावरण को आप बदलेंगे: पीएम



क्या कभी हमने अपने थाने के कल्चर पर बल दिया है? हमारा थाना सामाजिक विश्वास का केंद्र कैसे बनें? आपके अंडर में जितने भी थाने आएं वहां बदलाव लाने की एक लिस्ट तैयार करें, व्यक्ति को बदल पाऊं या न पाऊं लेकिन व्यवस्था को और एनवायरनमेंट को बदल सकता हूं, ये आपकी प्रथमिकता रहनी चाहिए। सामान्य मानवी पर आपने प्रभाव पैदा करना है या प्रेम का सेतु जोड़ना है। ये आप तय कर लीजिए। प्रभाव पैदा करेंगे तो उसकी उम्र बहुत कम होती है।  प्रेम का सेतु बनाएंगे तो आपके रिटायरमेंट के बाद भी आपको लोग याद करेंगे:PM









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।