मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ़ प्रधानमंत्री के 'मित्रों' की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं?: राहुल गांधी

नई दिल्ली: ‘अग्निपथ’ योजना (Agneepath Scheme) को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ प्रधानमंत्री के ‘मित्रों…

क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ़ प्रधानमंत्री के 'मित्रों' की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं?: राहुल गांधी
क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ़ प्रधानमंत्री के 'मित्रों' की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं?: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  ‘अग्निपथ’ योजना (Agneepath Scheme) को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ प्रधानमंत्री के ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी ? देश के वीरों की नहीं?



शुक्रवार को राहुल गांधी ने ट्वीट किया,‘‘एक तरफ़ देश के परमवीर हैं और दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री का घमंड और तानाशाही। क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ़ ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं?



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,''एक तरफ़ देश के परमवीर हैं, जो कह रहे हैं ‘अग्निपथ’ से देश और सेना को सिर्फ़ नुकसान होगा।  दूसरी तरफ़, प्रधानमंत्री का घमंड और तानाशाही। जब देश पर मर-मिटने वाले वीरों की ही सुनवाई नहीं है, तो फ़िर इस 'नए भारत' में सुनवाई है किसकी? सिर्फ़ प्रधानमंत्री के 'मित्रों' की?



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला दिया जिसमें ,सेना के एक मानद कैप्टन बाना सिंह ने कहा, ‘अग्निपथ’ योजना सेना को बर्बाद कर देगी। 


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-cm-uddhav-thackeray-said-eknath-shinde-told-me-ncp-congress-is-trying-to-destroy-us


परमवीर चक्र विजेता और सेना के मानद कैप्टन बाना सिंह ने कहा है कि अग्निपथ योजना की वजह से 'भारी क़ीमत' चुकानी पड़ेगी| उन्होंने कहा कि ये योजना सेना को बर्बाद कर देगी और पाकिस्तान-चीन को फ़ायदा पहुँचाएगी| उन्होंने कहा, "चार साल की अग्निपथ योजना भारतीय सेना को बर्बाद और ख़त्म कर देगी| इसे बिल्कुल लागू नहीं किया जाना चाहिए था|"


https://www.thevirallines.net/patna-news-bihar-tejashwi-yadav-said-was-pre-planned-on-maharashtra-political-situation


अहंकारी भाजपा सरकार हमारे 'वीरों' की क्यों नहीं सुन रही है?: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इस खबर को शेयर करते हुए कहा, देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले सियाचीन के हीरो का भी कहना है कि 'अग्निपथ' योजना सेना को बर्बाद कर देगी। अहंकारी भाजपा सरकार हमारे 'वीरों' की क्यों नहीं सुन रही है? आखिर सेना को कमजोर करके भाजपा सरकार किसे फायदा पहुंचाना चाहती है?



https://www.thevirallines.net/patna-news-bihar-tejashwi-yadav-demands-central-govt-to-rollback-of-agneepath-scheme-ask-20-questions


गौरतलब है कि गौरतलब है कि ‘बुधवार 14 जून, 2022 को सरकार ने  सशस्त्र बलों के लिए 'अग्निपथ' नामक एक नई भर्ती योजना लॉन्च की है| योजना के अंतर्गत 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को सशस्त्र बल- सेना, नौसेना और वायु सेना में 4 साल के लिए अग्निवीर के रूप में शामिल किया जाएगा|


https://www.thevirallines.net/india-news-varun-gandhi-slams-modi-govt-for-continuous-amendment-in-agneepath-scheme-amid-protest


योजना के मुताबिक चार साल की सेवा पूरी करने के बाद 75 फीसदी अग्निवीरों को सेवा निधि देकर सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा| यानी कि चार साल बाद इनमें से केवल 25 प्रतिशत युवाओं की सेवा को नियमित किया जाएगा।


https://www.thevirallines.net/india-news-dm-rajnath-singh-approves-to-reserve-10-percent-of-job-vacancies-in-defence-ministry-for-agniveers-who-meet-requisite-eligibility-criteria



चार साल की सेवा के बाद अग्निवीर क्या करेंगे, ये इस योजना के लॉन्च होने के बाद से ही पूरे देश के युवाओं में गुस्सा फैल गया है। सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक जमकर हंगामा हुआ|


https://www.thevirallines.net/india-news-center-banned-35-whatsapp-groups-for-spreading-fake-news-on-agnipath-scheme-and-agniveers



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।