नई दिल्ली: CBSE Board Exams 2021 Dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आज यानी 31 दिसंबर को सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है|
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया कि ,''10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगी। परिणामों की घोषणा 15 जुलाई तक होगी। प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी|
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा ,''कोरोना के समय में भी देश की शैक्षणिक गतिविधियां चरमराई नहीं|हमने जेईई, नीट जैसी परीक्षाएं सफलता पूर्वक आयोजित की|
10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगी।
परिणामों की घोषणा 15 जुलाई तक होगी।
प्रैक्टिकल की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की पूरी डेटशीट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी की जाएगी, जहां से छात्र डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे| 10वीं और 12वीं क्लास की डेटशीट अलग-अलग जारी होगी|