मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

SC से MP नवनीत राणा को मिली बड़ी राहत, जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के HC के फैसले पर लगाई रोक

नई दिल्ली: अमरावती से लोकसभा की सांसद नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है| सुप्रीम कोर्ट ने अमरावती लोकसभा सदस्य नवनीत कौर राणा का जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के बॉम्बे एचसी के फैसले प…

SC से MP नवनीत राणा को मिली बड़ी राहत, जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के HC के फैसले पर लगाई रोक
SC से MP नवनीत राणा को मिली बड़ी राहत, जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के HC के फैसले पर लगाई रोक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: अमरावती से लोकसभा की सांसद नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है| सुप्रीम कोर्ट ने अमरावती लोकसभा सदस्य नवनीत कौर राणा का जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के बॉम्बे एचसी के फैसले पर रोक लगाई| शिवसेना के पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल की अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया था| सुप्रीम कोर्ट ने राणा की याचिका पर नोटिस भी जारी किया है|27 जुलाई को अगली सुनवाई होगी|




बता दें, 08 जून, 2021 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सांसद नवनीत राणा का जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया था|  साथ ही कोर्ट ने नवनीत राणा पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था महाराष्ट्र के अमरावती SC सुरक्षित लोक सभा सीट से सांसद है नवनीत राणा। 



कोर्ट के फैसले के बाद उनकी सदस्यता जाने का भी खतरा दिखाई दे रहा था| दरअसल, शिवसेना के पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल ने उनके खिलाफ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि उनका कास्ट सर्टिफिकेट फर्जी है।




अमरावती संसदीय सीट आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र था| नवनीत कौर राणा यहां से चुनाव लड़ी थीं और जीत हासिल की थी|आनंदराव का आरोप था कि नवनीत कौर राणा ने जाली प्रमाण पत्र के आधार पर यहां से लोकसभा चुनाव लड़ी और जीत हासिल की थी| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।