मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राष्ट्रपति से मिले सुखबीर सिंह बादल, की अपील- राज्यसभा में जबरदस्ती पास कराए गए कृषि विधेयकों पर न करें हस्ताक्षर

नई दिल्ली: लोकसभा के बाद कृषि से जुड़े 2 विधेयक रविवार को राज्यसभा से भी पारित हो गए। दोनों कृषि विधेयकों को राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित किया गया | प्रधानमंत्री ने कृषि विधेयकों के पारित होने को कृ…

राष्ट्रपति से मिले सुखबीर सिंह बादल, की अपील- राज्यसभा में जबरदस्ती पास कराए गए कृषि विधेयकों पर न करें हस्ताक्षर
राष्ट्रपति से मिले सुखबीर सिंह बादल, की अपील- राज्यसभा में जबरदस्ती पास कराए गए कृषि विधेयकों पर न करें हस्ताक्षर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लोकसभा के बाद कृषि से जुड़े 2 विधेयक रविवार को राज्यसभा से भी पारित हो गए। दोनों कृषि विधेयकों को राज्यसभा में ध्वनिमत से पारित किया गया | प्रधानमंत्री ने कृषि विधेयकों के पारित होने को कृषि क्षेत्र के लिए 'ऐतिहासिक क्षण' करार दिया था। शिरोमणि अकाली दल  के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर न करने का आग्रह किया|




कृषि से जुड़े विधेयकों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात की|सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रपति से विधेयकों पर हस्ताक्षर न करने की अपील की है। कृषि से जुड़े विधेयकों के खिलाफ नरेंद्र मोदी सरकार में पार्टी की एकमात्र मंत्री हरसिमरत कौर बादल कृषि विधेयक का विरोध जताने के लिए 17 सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुकी हैं




मुलाकात के बाद उन्होंने कहा,''आज शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधि-मंडल ने राष्ट्रपति जी से मुलाकात की, उन्हें प्रार्थना की है कि जो 3 बिल जबरदस्ती राज्यसभा में पास किए गए हैं, उनपर हस्ताक्षर न करें। ये बिल देश के किसानों के खिलाफ हैं| बादल ने आगे कहा कि अन्नदाता या किसानों को भूखा न रहने दें और न ही सड़कों पर न सोने दें| उन्होंने कहा कि दोनों विधेयकों का पारित होना देश के लाखों लोगों के लिए और लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन है| उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का अर्थ है आम सहमति, न कि बहुसंख्यक उत्पीड़न|




 बता दें कि,'संसद के मानसून सत्र में लाए गए कृषि से जुड़े विधेयकों को किसान विरोधी बताते हुए शिरोमणि अकाली दल कोटे से मोदी सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दे दिया था। NDA में बीजेपी के सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गुरुवार को इस्‍तीफा दे दिया था|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।