सिलीगुड़ी: गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के बाद सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,''पोरिवर्तन दिल्ली में होगा, बंगाल में नहीं।दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित किया| मोदी ने कहा,''कमल के फूल में बंगाल की मिट्टी की खुशबू है इसलिए ही कहा जा रहा है - लोकसभा में TMC Half और इस बार पूरी साफ|यहां जो भाजपा की सरकार बनेगी, आशोल पोरिबोरतोन का मंत्र उसकी प्रेरणा होगा, उसके परिश्रम का आधार होगा|
सिलीगुड़ी में PM मोदी पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,ममता बनर्जी ने का पोरिवर्तन (परिवर्तन) दिल्ली में होगा, बंगाल में नहीं। उन्होंने (पीएम मोदी) कहा कि बंगाल में महिला सुरक्षा नहीं है, लेकिन यूपी, बिहार और अन्य राज्यों को देखें। बंगाल में महिलाएं सुरक्षित हैं|
ममता बनर्जी ने कहा,'''खेला होबे' हम खेलने के लिए तैयार हैं। मैं वन-ऑन-वन खेलने के लिए तैयार हूं ... अगर वे (भाजपा) वोट खरीदना चाहते हैं, तो पैसे लें और टीएमसी के लिए अपना वोट डालें|
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''मैं विश्वास दिलाने आया हूं कि आपके लिए, यहां के नौजवानों के लिए, किसानों, उद्यमियों, यहां की बहनों-बेटियों के विकास के लिए हम 24 घंटे दिन रात मेहनत से काम करेंगे। हम मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखेंगे।हम पल-पल आपके लिए जिएंगे। हम पल-पल आपके सपनों के लिए जिएंगे। ये विश्वास दिलाने मैं आया हूं
हम सिर्फ चुनाव में नहीं, हम हर पल आपका दिल जीतते रहेंगे- अपने काम के द्वारा, सेवा के द्वारा, समर्पण के द्वारा, परिश्रम के द्वारा।जहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास शासन का मंत्र होगा। जहां उन्नयन सबका होगा, तुष्टिकरण किसी का नहीं। जहां घुसपैठ और घुसपैठियों को रोका जाएगा।,यहां जो भाजपा की सरकार बनेगी, उसकी नीति, उसके निर्णयों में बंगाल के लोगों का हित सर्वोपरि होगा। यहां जो भाजपा की सरकार बनेगी, आशोल पोरिबोरतोन का मंत्र उसकी प्रेरणा होगा, उसके परिश्रम का आधार होगा|
उन्होंने कहा,''आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां युवाओं को शिक्षा और रोज़गार के पर्याप्त अवसर मिलें। आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां लोगों को पलायन करने पर मजबूर न होना पड़े|आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां व्यापार और कारोबार फले-फूलें, जहां ज्यादा से ज्यादा निवेश आए। आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां 21वीं सदी का आधुनिक Infrastructure हो| आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां गरीब से गरीब को भी आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले। आशोल पोरिबोरतोन मतलब, ऐसा बंगाल जहां हर क्षेत्र, हर वर्ग की विकास में बराबर की भागीदारी होगी|