मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ममता बनर्जी झूठी हैं': शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पर लगाया 6 मामलों को छिपाने का आरोप, EC से नामांकन खारिज करने की मांग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रहे और अब राजनीतिक धुर विरोधी बन चुके बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया है कि मु…

ममता बनर्जी झूठी हैं': शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पर लगाया 6 मामलों को छिपाने का आरोप, EC से नामांकन खारिज करने की मांग
ममता बनर्जी झूठी हैं': शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पर लगाया 6 मामलों को छिपाने का आरोप, EC से नामांकन खारिज करने की मांग | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रहे और अब राजनीतिक धुर विरोधी बन चुके बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज मामलों का पूरा विवरण नहीं दिया है और कई तथ्य छुपाए हैं|



 नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी सुवेन्दु अधिकारी ने कहा,'' माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से नामांकन दाखिल किया। मैंने आज इसके खिलाफ आपत्ति जताई। ऐसे छह मामले हैं जिनका उन्होंने नामांकन पत्र में उल्लेख नहीं किया है । 2018 में असम में 5 मामले दर्ज किए गए लेकिन उन्होंने उनका उल्लेख नहीं किया| एक अन्य मामला जो CBI के पास लंबित है उन्होंने उसके बारे में भी उल्लेख नहीं किया है।अधिकारी ने कहा,''  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नींव झूठ पर आधारित है। वे झूठी हैं|





सुवेन्दु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम रिटर्निंग ऑफिसर के के पास एक शिकायत दर्ज की है, जिसमें मांग की गई है कि 5 आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी वापस लेने के लिए उनका नामांकन खारिज कर दिया जाए और उनके खिलाफ सीबीआई के पास एक मामला लंबित हो|




इसके बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल आज कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचा| बीजेपी के शिशिर बाजोरिया ने कहा, "हमने चुनाव आयोग से सीएम के नामांकन को रद्द करने की मांग की, क्योंकि उनके खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं, लेकिन उनके हलफनामे में उनका उल्लेख नहीं है।




बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी| 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे| पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी| दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे| तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे|




10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी|पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे| इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी| नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।