इंदौर: MP Assembly Elections 2023: कांग्रेस की सूची जारी होने पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "अच्छा है, मैं इसका स्वागत करता हूं। मेरे ख्याल से वे 44 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे, सब फ्यूज बल्ब हैं।"
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज नवरात्रि के पहले दिन आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है| पहली सूची में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जितु पटवारी, जयवर्धने सिंह, उमंग सिंघार ,गोविंद सिंह, विपिन वानखेड़े को भी टिकट दिया गया है
इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय के सामने विधायक संजय शुक्ला ताल ठोकेंगे। शुक्ला की यह पारम्परिक सीट है और वर्तमान में वह यहां से विधायक हैं|
इंदौर-1 से चुनावी मैदान में उतारे जाने पर कांग्रेस नेता संजय शुक्ला ने कहा, "एक तरफ धन बल और गुंडे हैं और दूसरी तरफ समाजसेवी और बेटा है, यह चुनाव बेटे और एक समाजसेवी का है जिसने समाज की सेवा की है..."
यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यंमत्री कमलनाथ ने पार्टी की सूची जारी होने पर कहा, "हमारी पूरी तैयारी है, हमने जो लिस्ट जारी की है उसमें 65 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 से कम है, 19 महिलाएं हैं, हमने जो कहा था वह किया है। उन बिचारो(BJP) के पास क्या बचा है?"