मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राजस्थान की राजनीति में एक नया मोड़, बीजेपी की सहयोगी पार्टी का आरोप, विधायकों को फोन कर वसुंधरा राजे ने गहलोत का साथ देने को कहा

जयपुर: सियासी घमासान के बीच राजस्थान की राजनीति में एक नया मोड़| अब भाजपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंध…

राजस्थान की राजनीति में एक नया मोड़, बीजेपी की सहयोगी पार्टी का आरोप, विधायकों को फोन कर वसुंधरा राजे ने गहलोत का साथ देने को कहा
राजस्थान की राजनीति में एक नया मोड़, बीजेपी की सहयोगी पार्टी का आरोप, विधायकों को फोन कर वसुंधरा राजे ने गहलोत का साथ देने को कहा | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: सियासी घमासान के बीच राजस्थान की राजनीति में एक नया मोड़| अब भाजपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर आरोप लगाया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया पर राजस्‍थान की गहलोत सरकार को बचाने का आरोप लगाया है|




RLP के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा कि,''राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गठजोड़ जनता के सामने खुलकर आ गया है,दोनों ने मिलकर एक दूसरे के शासन में दोनों के भ्र्ष्टाचार पर पर्दा डाला ! दोनों ने मिलकर एक दूसरे के शासन में दोनों के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला। बेनीवाल ने लिखा, माथुर आयोग प्रकरण, रीको में नियम विरुद्ध सीपी कोठारी को निदेशक बनाने के साथ कई मामलों में गहलोत और पूर्व की राजे सरकार ने लोकायुक्त की सिफारिशों को नकारा।#गहलोत_वसुंधरा_गठजोड....




बेनीवाल ने वसुंधरा राजे पर कांग्रेस विधायकों से फोन पर बात करने का आरोप भी लगाया। बेनीवाल ने कहा कि,''पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने राजस्थान कांग्रेस में उनके करीबी विधायको से दूरभाष पर बात करके उन्हें 'सीएम अशोक गहलोत का साथ देने की बात कही..सीकर व नागौर जिले के एक एक जाट विधायको को राजे ने खुद इस मामले में बात करके सचिन पायलट से दूरी बनाने को कहा जिसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास है !




पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ,अशोक गहलोत  की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही है,राजे द्वारा कोंग्रेस के कई विधायको को इस बारे में फोन भी किए गए ! प्रदेश व देश की जनता वसुंधरा-गहलोत के आंतरिक गठजोड़ की कहानी को समझ चुकी है !#गहलोत_वसुंधरा_गठजोड़













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।