मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कृषि अध्यादेशों के मुद्दे पर सचिन पायलट ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा

जयपुर: कृषि अध्यादेशों के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है| उन्होंने कहा कि,;हाल ही में केंद्र सरकार ने जो 3 अध्यादेश जारी किए हैं…

कृषि अध्यादेशों के मुद्दे पर सचिन पायलट ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा
कृषि अध्यादेशों के मुद्दे पर सचिन पायलट ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा | फ़ोटो: TVL News

जयपुर:  कृषि अध्यादेशों के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है| उन्होंने कहा कि,;हाल ही में केंद्र सरकार ने जो 3 अध्यादेश जारी किए हैं, देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि बिना संसद में चर्चा, राज्य सरकारों, किसानों से चर्चा के इस प्रकार से थोपा गया है जहां MSP को खत्म करने,मंडियों को बंद करने का काम कर रहे हैं|



कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि,''केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा कृषि एवं कृषि व्यापार से संबंधित लाए गए तीन कानून पूर्णतः कृषि एवं किसान विरोधी हैं। कृषि राज्य का विषय है, परन्तु केन्द्र सरकार ने पुनः तानाशाही रवैये का परिचय देते हुए राज्यों, किसान संगठनों एवं राजनैतिक दलों से किसी प्रकार की सलाह नहीं ली।



सचिन पायलट ने कहा कि,''वर्ष 2014 में भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही अन्नदाताओं के लिए भूमि मुआवजा कानून रद्द करने हेतु एक अध्यादेश प्रस्तुत किया, परन्तु श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस एवं किसानों के विरोध के कारण मोदी सरकार को अपने किसान विरोधी कदम पीछे खींचने पड़े।




कांग्रेस नेता ने कहा कि,''केन्द्र सरकार को किसान संगठनों, राजनैतिक दलों, मण्डी व्यापारियों और कृषि विशेषज्ञों से  चर्चा कर इन कानूनों पर पुनर्विचार करें, जिससे देश के अन्नदाताओं की वास्तविक दशा में बदलाव लाकर हम उन्हें सुदृढ़ बना सकें।




बता दें कि किसानों ने आशंका जताई है कि इन अध्यादेशों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली को खत्म करने का रास्ता साफ होगा और वे बड़े कॉरपोरेट घरानों की ‘दया’ के भरोसे रह जाएंगे| वे इन अध्यादेशों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं|





कृषि संबंधी तीन विधेयकों से नाराज सैकड़ों किसानों ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में प्रमुख राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया, ताकि संसद में इन्हें कानून न बनाया जा सके।प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर पंजाब के किसी भी सांसद ने संसद में कृषि विधेयकों का समर्थन किया तो उन्हें गांवों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।