मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राजस्थान: सदन में सीट बदलने पर बोले सचिन पायलट-सीमा पर किसे भेजा जाता है? सबसे मजबूत योद्धा

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। राजस्थान के कानून और संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने राज्य विधानसभा में विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखा|सत्र के शुरू होते ही विधानसभा को 1…

राजस्थान: सदन में सीट बदलने पर बोले सचिन पायलट-सीमा पर किसे भेजा जाता है? सबसे मजबूत योद्धा
राजस्थान: सदन में सीट बदलने पर बोले सचिन पायलट-सीमा पर किसे भेजा जाता है? सबसे मजबूत योद्धा | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। राजस्थान के कानून और संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने राज्य विधानसभा में विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखा|सत्र के शुरू होते ही विधानसभा को 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया|दो घंटे स्थगित रहने के बाद विधानसभा सत्र फिर शुरू हो गया है।विधानसभा सत्र में सबसे पहले चीन सीमा पर गलवां घाटी क्षेत्र में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कांग्रेस ने विश्वास मत का प्रस्ताव रखा। 




1 बजे कार्यवाही शुरू होते ही गहलोत सरकार में कानून और संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया| सचिन पायलट ने सदन में अपने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा, 'मुझे विपक्ष के पास इसलिए बिठाया गया, क्योंकि सीमा पर सबसे ताकतवर योद्धा को भेजा जाता है| पायलट ने कहा, 'आज मैं जब सदन में आया तो देखा कि मेरी सीट पीछे की ओर रखी गई है। मैं राजस्थान से आता हूं जो पाकिस्तान की सीमा पर है। बॉर्डर पर सबसे मजबूत सिपाही तैनात रहता है। मैं जब तक यहां बैठा हूं, सरकार सुरक्षित है।' दरअसल, बहस के बीच विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ बार-बार पायलट का नाम ले रहे थे। जिस पर पायलट ने बीच में खड़े होकर स्पीकर से यह बात कही।




राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कहा,मैं पहले जिस सीट पर बैठता था, वहां मैं सुरक्षित था। फिर मैंने सोचा कि मुझे अलग सीट क्यों आवंटित की गई है। मैंने देखा कि यह सीमा है - एक तरफ सत्ताधारी पार्टी, दूसरी तरफ विपक्ष। सीमा पर किसे भेजा जाता है? सबसे मजबूत योद्धा|




सचिन पायलट ने कहा, मैं हो या मेरा कोई भी दोस्त, हमने 'डॉक्टर' से सलाह ली और हम सभी 125 लोग 'ट्रीटमेंट' के बाद आज सदन में खड़े हैं ... इस सीमा पर बमबारी हो सकती है, लेकिन हम कवच होंगे और इसे सब कुछ बनाए रखेंगे सुरक्षित| 'इस सरहद पर कितनी भी गोलीबारी हो, मैं कवच और भाला लेकर सरकार को बचाने के लिए खड़ा हूं| मुझे सरहद पर बिठाया गया है|  सरहद पर सबसे मजबूत योद्धा को भेजा जाता है.' पायलट ने सदन में बीजेपी के उप-नेता राजेंद्र राठौड़ को उनके भाषण के बीच में रोककर यह बात कही.












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।