रियासी: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू के रियासी के टुकसन गांव में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है| इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है\
रियासी ज़िले के तुकसान गांव के लोगों ने लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों ( फैजल अहमद डार और तालिब हुसैन) को हथियारों के साथ पकड़ा है। उनके पास से 2 AK राइफल, 7 ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आतंकियों में फजल अहमद डार बारामूला का है और तालिब हुसैन राजौरी का रहने वाला है| जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने DGP ने ग्रामीणों के लिए 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की| जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने भी 5 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है|
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी ज़िले के तुकसान गांव में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों को पकड़ने वाले बहादुर ग्रामीणों के लिए 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है|
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा,''दो मोस्ट वांटेड आतंकियों को पकड़ने वाले तुकसान ढोक के ग्रामीणों की बहादुरी को मैं सलाम करता हूं। आम आदमी का ऐसा संकल्प दिखाता है कि आतंकवाद का अंत दूर नहीं है। केंद्र शासित प्रदेश सरकार आतंकवादियों और आतंकवाद के खिलाफ वीरतापूर्ण कार्य के लिए ग्रामीणों को 5 लाख रुपये का नकद इनाम देगी।