मुंबई: भाजपा उम्मीदवार राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। उन्हें समर्थन में कुल 164 मिले और उनके खिलाफ 107 वोट पड़े।समाजवादी पार्टी के दोनों विधायकों अबू आज़मी और रईस शेख व AIMIM के विधायक शाह फारुख अनवर ने किसी भी पक्ष में मतदान नहीं किया|
भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने "जय भवानी, जय शिवाजी", "जय श्री राम", "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों के बीच महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
बता दें कि बीजेपी ने राहुल नार्वेकर को उम्मीदवार बनाया था| उद्धव खेमे की ओर से राजन साल्वी ने नामांकन दाखिल किया था| अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 164 वोट पाने वाले बीजेपी के प्रत्याशी राहुल नार्वेकर स्पीकर चुने गए| शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रत्याशी राजन सालवी के समर्थन में 107 वोट पड़े|
महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचने के बाद शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा,''इस परीक्षा (फ्लोर टेस्ट) से पहले विधायकों की नैतिकता की परीक्षा है। शिवसेना ने व्हिप जारी किया है। आने वाले समय में पता चलेगा कि किसके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी|
इससे पहले, आदित्य ठाकरे ने कहा,'मुझे आज राज्य विधानसभा की बैठक में भाग लेना है इसलिए मैं आरे वन और MMRCL भूमि विरोध में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। मैं विनम्रतापूर्वक नई सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करता हूं|
विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले आदित्य ने कहा कि चूंकि मुझे आज राज्य विधानसभा की बैठक में भाग लेना है, इसलिए मैं आरे वन और एमएमआरसीएल भूमि के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाऊंगा. मैं नम्रतापूर्वक नई सरकार से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह करता हूं.