मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

झूठे मामलों में फंसाया गया, पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है: कानपुर जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिले अखिलेश

कानपुर: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यादव ने आज सोमवार को कानपुर जेल पहुंचकर पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की और उनसे पूरे घटनाक्रम…

झूठे मामलों में फंसाया गया, पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है: कानपुर जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिले अखिलेश
झूठे मामलों में फंसाया गया, पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है: कानपुर जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मिले अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

 कानपुर: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा यादव ने आज सोमवार को कानपुर जेल पहुंचकर पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की और उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधायक इरफान सोलंकी को झूठे मामलों में फंसाया गया है। पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है और कानूनी लड़ाई में पूरी मदद करेगी।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के नेताओं और विधायकों को साजिश और षड़यंत्र के तहत फंसाना चाहती है। जब सपा विधायकों को झूठे मामलों में जेल भेजा जा रहा है तो प्रदेश में किसी को न्याय मिल नहीं सकता है। यादव ने कहा कि कुछ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। लेकिन वे याद रखे कि समय बदलता है। जो गलत काम कर रहे हैं, उन पर भी कार्यवाही होगी।    



अखिलेश यादव ने कहा कि,''इरफ़ान सोलंकी पर झूठे केस लगाए गए हैं. यह सपा विधायकों के खिलाफ भाजपा की साजिश है ताकि वे आगामी चुनाव जीतें। समाजवादी पार्टी इरफ़ान सोलंकी और अन्य पार्टी के नेताओं के साथ खड़ी है, जिन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है|



यह भी पढ़ें: सपा MLA इरफान सोलंकी और रिजवान सोलंकी ने किया सरेंडर, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए भेजा जेल 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।