मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर न्यूज़ : कानपुर में मनरेगा फर्जीवाड़ा: ग्रामीणों के खाते में भेज दिया श्रमिकों का पैसा...APO बर्खास्त, प्रधान पर भी लटकी तलवार

श्रमिकों के पसीने की कमाई पर भी भ्रष्टाचारियों ने डाका डालने का काम किया है। ग्राम प्रधान और सचिवों की मिलीभगत से 1 लाख रुपये के करीब मजदूरी का पैसा फर्जीवाड़ा कर ग्रामीणों के खाते में भेज दिया। सीडी…

कानपुर न्यूज़ : कानपुर में मनरेगा फर्जीवाड़ा: ग्रामीणों के खाते में भेज दिया श्रमिकों का पैसा...APO बर्खास्त, प्रधान पर भी लटकी तलवार
कानपुर न्यूज़ : कानपुर में मनरेगा फर्जीवाड़ा: ग्रामीणों के खाते में भेज दिया श्रमिकों का पैसा...APO बर्खास्त, प्रधान पर भी लटकी तलवार | फ़ोटो: TVL News


श्रमिकों के पसीने की कमाई पर भी भ्रष्टाचारियों ने डाका डालने का काम किया है। ग्राम प्रधान और सचिवों की मिलीभगत से 1 लाख रुपये के करीब मजदूरी का पैसा फर्जीवाड़ा कर ग्रामीणों के खाते में भेज दिया। सीडीओ ने इसकी जांच कराई तो मामला खुलकर सामने आया।


जिलाधिकारी ने इस मामले में एपीओ की सेवा समाप्ति के साथ ही प्रधान पर कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए हैं। वहीं दोनों सचिवों और तकनीकी सहायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित करने को कहा है।


मामला सरसौल ब्लॉक के निवादा बौसर गांव का है। यहां के रहने वाले भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान समरजीत सिंह के खिलाफ मनरेगा में गलत तरीके से भुगतान कराने की शिकायत की थी।


उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन को बताया था कि 3 साल तक मनरेगा मजदूरों की आईडी से प्रधान ने ग्रामीणों के खाते में गलत भुगतान किया है।


इस पर सीडीओ ने 3 सदस्यीय समिति गठित कर जांच करायी। समिति की जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान समरजीत सिंह की मांग पर जॉब कार्डों में भुगतान किया गया था।


इस मामले में पंचायत सचिव हरिकृष्ण पाल ने वर्ष 2019 से 2021 तक और पंचायत सचिव सुरेंद्र गौतम ने तकनीकी सहायक प्रमेश यादव की मदद से वर्ष 2021 से 2022 तक करीब 99,912 रुपये श्रमिकों के खाते में न भेजकर, उसे ग्रामीणों के खातों में भुगतान कर दिया।


समिति की इस रिपोर्ट ने अधिकारियों में भी खलबली मचा दी। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई।


इसके बाद सरसौल बीडीओ निशांत राय को आरोपी सचिवों और तकनीकी सहायक पर रिपोर्ट दर्ज कराने को आदेशित किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद इन्हें निलंबित कर दिया जाएगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।