मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Chhapra Hooch Tragedy: अब तक SIT ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, 17 लोगों से की जा रही पूछताछ; अगले आदेश तक जारी रहेगा Operation “Clean Drive”

सारण: बिहार के छपरा जहरीली मामले में अब तक SIT ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और 17 लोगों से पूछताछ की जा रही है| बिहार पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है| बता दें, छपरा में जहरीली शराब के सेवन से म…

Chhapra Hooch Tragedy: अब तक SIT ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, 17 लोगों से की जा रही पूछताछ; अगले आदेश तक जारी रहेगा Operation “Clean Drive”
Chhapra Hooch Tragedy: अब तक SIT ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार, 17 लोगों से की जा रही पूछताछ; अगले आदेश तक जारी रहेगा Operation “Clean Drive” | फ़ोटो: TVL News

सारण: बिहार के छपरा जहरीली मामले में अब तक SIT ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है और 17 लोगों से पूछताछ की जा रही है| बिहार पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है| बता दें, छपरा में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। जहरीली शराब पीने से सबसे अधिक मौत छपरा के मशरक इलाके में हुई है। मृतकों में शराब सप्लायर रामजी साह भी शामिल है| इस मामले में मशरक के थानेदार और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है। मढौरा डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाही की अनुशंका की गई है।



बिहार पुलिस ने बताया,''13/14 दिसंबर  को सारण जिला के मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत मशरख थाना एवं इसुआपुर थाना क्षेत्रों एवं आसपास के कई गाँवों में कई व्यक्तियों के संदिग्ध स्थिति में मृत्यु होने एवं कई के ईलाजरत होने की सूचना प्राप्त होने पर मशरख थाना एवं इसुआपुर थाना में कांड दर्ज कर कांड के त्वरित अनुसंधान एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित SIT द्वारा 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ हीं SIT द्वारा इस मामले में 17 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की जा रही है।



गठित SIT द्वारा अबतक इस मामले शराब तस्कर अनिल सिह पुत्र ललन सिंह, सा० गोपालवारी, थाना मशरख एवं अखिलेश राय उर्फ अखिलेश कुमार यादव पुत्र लखराज राय, सा० - तुरकी, थाना-पानापुर, जिला- सारण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दोनों शराब तस्कर का अपराधिक इतिहास पूर्व के प्रेस विज्ञप्ति में जारी किया जा चुका है।



साथ हीं पूरे जिले में मद्यनिषेध विशेष समकालीन महाअभियान लगातार जारी है तथा घटना के उपरान्त पिछले 06 दिनों में 350 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 7064.99 लीटर शराब बरामद किया गया है। साथ हीं दिनांक 17 एवं 18 दिसंबर को मद्यनिषेध विशेष समकालीन महाअभियान के दौरान 26 भट्ठी ध्वस्त कर 12155 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया है। 



इस माह 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सारण जिला पुलिस द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 181 कांड दर्ज कर 729 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई तथा 20422.29 लीटर शराब एवं 24 वाहन को जप्त किया गया। 



उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में 01 जनवरी 2022 से 19 दिसम्बर 2022 तक सारण जिला पुलिस द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 3539 कांड दर्ज कर 9369 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई तथा 195674 लीटर शराब एवं 677 वाहनों को जप्त किया गया है। तथा इस प्रकार पूरे वर्ष में सारण जिला पुलिस द्वारा मद्यनिषेध अंतर्गत लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।


2022 में अब तक 22 पुलिस कर्मियों के विरूद्ध की ग कार्रवाई,कई को जेल भी भेजा गया

मद्यनिषेध कानून के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले एवं संदिग्ध आचरण के आरोप में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरूद्ध लगातार अनुशासनिक / विधिक कार्रवाई की जाती है। इस वर्ष 2022 में अबतक कुल 22 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनिक / विधिक कार्रवाई की गई है जिसमें कई को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि सारण जिला पुलिस में वर्ष 2016 से अबतक कुल 47 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनिक / विधिक कार्रवाई की गई है, जिसमें से 08 पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को सेवा से बर्खास्त भी किया गया है। इस प्रकरण में अबतक कुल 02 थानाध्यक्ष (मशरख थाना एवं इसुआपुर थाना) एवं 04 चौकीदार / दफादार (मशरख थाना-02 एवं इसुआपुर थाना -02) को निलंबित किया जा चुका है तथा कईयों से अनुशासनिक / विभागीय / विधिक कार्रवाई के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है तथा कईयों के विरूद्ध जाँच जारी है।


अपील- शराब या किसी अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करें

सभी जिलावासियों से अपील है कि शराब या किसी अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करें। यह कानूनन जुर्म है तथा स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक के साथ-साथ जानलेवा भी हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति / कारोबारी के द्वारा शराब / स्प्रीट आदि पीने या बेचने के लिए संग्रहित किया गया है तो उसे अविलंब नष्ट कर दें नहीं तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है तथा आपके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


अगले आदेश तक निरंतर चलता रहेगा Operation "Clean Drive" 

Operation "Clean Drive" के तहत थानाध्यक्ष एवं चौकीदारों को शराब बेचेन या पीने के लिए संग्रहित करने वाले एक-एक घर को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । Operation "Clean Drive" अगले आदेश तक निरंतर चलता रहेगा। प्रशासनिक पदाधिकारियों / कर्मियों के साथ डोर टू डोर सर्वे एवं जागरूकता अभियान भी लगातार जारी है। 



जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा वरीय पदाधिकारियों के अनुश्रवण में पुलिस पदाधिकारी / दण्डाधिकारियों एवं मेडिकल स्टाफ / अन्य विभागों के पदाधिकारियों / कर्मियों की पंचायतवार व थानावार / प्रखंडवार संयुक्त टीम बनाकर संयुक्त रूप से सर्वे एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी से अनुरोध है कि अगर कोई कहीं शराब पीने या अन्य कारण से बीमार है या किसी के पास सेवन / बिक्री हेतु शराब / स्प्रीट भंडारित होने की सूचना है तो सर्वे टीम को अथवा जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष सं0 06152 - 245023 तथा पुलिस नियंत्रण (गोपनीय शाखा) के दूरभाष सं० 06152-232307 पर अविलंब सूचित करें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


●गठित SIT द्वारा अबतक इस मामले में की गई 9 गिरफ्तारी, 17 व्यक्तियों से की जा रही है सघन पूछताछ .

●मशरख एवं इसुआपुर थाना अंतर्गत एवं आसपास के कई गाँवों में हुई मृत्यु के संदर्भ में दर्ज कांडों के त्वरित अनुसंधान एवं गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में गठित SIT द्वारा की जा रही है लगातार छापामारी .

●Operation "Clean Drive" के तहत थानाध्यक्ष एवं चौकीदारों को शराब बेचेन या पीने के लिए संग्रहित करने वाले एक–एक घर को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया .

●Operation "Clean Drive" अगले आदेश तक निरंतर चलता रहेगा। प्रशासनिक पदाधिकारियों / कर्मियों के साथ डोर टू डोर सर्वे एवं जागरूकता अभियान भी जारी.

● दिनांक 17 एवं 18 दिसंबर को मद्यनिषेध विशेष समकालीन महाअभियान के दौरान 26 भट्ठी ध्वस्त कर 12155 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट किया गया है.



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।