कानपुर: राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीनने वाले तीन शातिरों को थाना कल्यानपुर पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गये तीन अभियुक्तों में से एक बाल अपचारी है। अभियुक्तों के पास से मंगलवार को लूटा गया मोबाइल और लूट की वारदातों में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
मंगलवार की शाम रतन आर्विट के पास से एक साइकिल सवार से छीने गये मोबाइल को थाना कल्याणपुर पुलिस ने बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों जिनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग सड़क पर घूम घूम कर फोन पर बात करते लोगो के मोबाईल झपट्टा मारकर छीन कर भाग जाते है और उसे औने पौने दामो में राह चलते जरूरतमंद लोगो को बेचकर जो पैसे मिलते है आपस मे तीनो लोग बांट लेते है और इस पैसे से मौज मस्ती करते है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त...
1-रंजीत निषाद (उम्र 19 वर्ष ) पुत्र रामस्वरूप निषाद निवासी परमसुख खेड़ा शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव
2-आकाश निषाद (उम्र 23 वर्ष ) पुत्र कैलाश निषाद निवासी परमसुख खेड़ा शुक्लागंज थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव
3-अपचारी किशोर