मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उनकी कोई विश्वसनीयता-4 बार पार्टियां बदली, ED के मामलों में BJP ने उन्हें धमकाया और अब वे..: मिथुन के बीजेपी में शामिल होने पर TMC

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में चुनावी रैली के मंच पर 70 वर्षीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी ज्वाइन कर ली|अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में क…

उनकी कोई विश्वसनीयता-4 बार पार्टियां बदली, ED के मामलों में BJP ने उन्हें धमकाया और अब वे..: मिथुन के बीजेपी में शामिल होने पर TMC
उनकी कोई विश्वसनीयता-4 बार पार्टियां बदली, ED के मामलों में BJP ने उन्हें धमकाया और अब वे..: मिथुन के बीजेपी में शामिल होने पर TMC | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में चुनावी रैली के मंच पर 70 वर्षीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी ज्वाइन कर ली|अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। मिथुन चक्रवर्ती को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।



टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा कि,'' मिथुन चक्रवर्ती आज के स्टार नहीं हैं। उन्होंने चार बार पार्टियां बदली हैं| वह मूल रूप से एक नक्सली थे, फिर सीपीएम में गए, फिर वह टीएमसी में शामिल हो गए और राज्यसभा सांसद बनाए गए | बीजेपी ने मिथुन को ईडी के मामलों में धमकी दी और उन्होंने राज्यसभा छोड़ दी और अब वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं।




मिथुन चक्रवर्ती के बीजेपी में शामिल होने पर TMC से सांसद सौगत रॉय (Suagata Roy) ने कहा कि,''मिथुन चक्रवर्ती आज के स्टार नहीं हैं। वो आज के नहीं अतीत के स्टार हैं| वह अतीत के स्टार हैं| उन्होंने चार बार पार्टियां बदली हैं| वह मूल रूप से एक नक्सली था, फिर सीपीएम में गए, फिर वह टीएमसी में शामिल हो गए और राज्यसभा सांसद बनाए गए|




 टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा कि,''बीजेपी ने उन्हें (अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को) ईडी के मामलों में धमकी दी और उन्होंने राज्यसभा छोड़ दी और अब वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उसकी कोई विश्वसनीयता, कोई सम्मान नहीं है, और लोगों के बीच कोई प्रभाव नहीं है|




याद रहे कि मिथुन चक्रवर्ती इसस पहले टीएमसी पार्टी में थे| ममता बनर्जी जब पश्चिम बंगाल की पहली बार सीएम बनी थीं तो उन्होंने मिथुन को पार्टी में शामिल होने की दावत दी थी|ममता की इस दावत को कुबूल करते हुए मिथुन पार्टी में शामिल हो गए थे| जिसके बाद  2014 में मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा चुनाव जीतकर संसद के ऊपरी सदन पहुंचे  लेकिन शारदा चिटफंड घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर राजनीति भी छोड़ दी थी|  




2015-2016 में जब शारदा चिटफंड घोटाले में मिथुन चक्रवर्ती का भी नाम जुड़ा तो उन्होंने दिसंबर 2016 में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया| इसके बाद उन्होंने खुद को राजनीति से अलग कर लिया और सियासी जगत से संन्यास ले लिया| लेकिन चार साल बाद एकबार फिर उन्होंने अब बीजेपी के साथ अपनी दूसरी सियासी पारी का आगाज किया है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।