मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

'ममता का जाना निश्चित और भाजपा का आना तय', किसानों की मदद करेगी हमारी सरकार : बंगाल में बोले जेपी नड्डा

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने दूसरे दौरे के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल के बर्दवान में रोड शो किय…

'ममता का जाना निश्चित और भाजपा का आना तय', किसानों की मदद करेगी हमारी सरकार : बंगाल में बोले जेपी नड्डा
'ममता का जाना निश्चित और भाजपा का आना तय', किसानों की मदद करेगी हमारी सरकार : बंगाल में बोले जेपी नड्डा | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने दूसरे दौरे के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं।बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पश्चिम बंगाल के बर्दवान में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि,''बंगाल में लगभग 70,000 परिवारों को पीएम-किशन सम्मान निधि का लाभ नहीं मिला है। ममता जी अब पीएम को पत्र लिख रही हैं, अब चुनाव नजदीक आ रहे हैं। हम बंगाल में सरकार बनाएंगे और बंगाल में हमारे किसानों की मदद करेंगे।




बर्धमान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा कि,'आपने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया और जिस गर्मजोशी के साथ आप इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए हैं ये बताता है कि आपने तय कर लिया है कि ममता का जाना निश्चित है और भाजपा का आना तय है| नड्डा ने कहा कि,''आज मैंने कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। एक मुट्ठी चावल जो मैंने किसानों से दान लिया है और आगे जाकर गांव में भी मैं उनसे दान लेने वाला हूं, इस तरह से आज से लेकर 24 तारीख़ तक हमारे कार्यकर्ता चालीस हज़ार ग्राम सभाओं में जाकर किसानों से अन्न लेंगे|




उन्होंने कहा कि,''हमारे कार्यकर्ता दुर्गा मां की सौगंध खाएंगे कि उनकी लड़ाई भाजपा का कार्यकर्ता लड़ेगा। हमारी सरकार आएगी तो कृषक की लड़ाई लड़ कर पश्चिम बंगाल में उन्हें न्याय दिलाने का काम भाजपा की सरकार करेगी| उन्होंने कहा कि,''ममता जी बोलती थीं कि हम बंगाल में मां, माटी, मानुष के लिए काम करेंगे। लेकिन वास्तविकता में ममता सरकार ने टोलाबाजी, तुष्टिकरण और तानाशाही के लिए काम किया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।