मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कुंडई : सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्यजींके कारण गोवा को आध्यात्मिक दृष्टि मिली : स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती

देश-विदेश में गोवा विभिन्न कारणों से भोगभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन जब तपोभूमि पर आकर गोवा स्पिरिचुअल फेस्टिवल का रूप देखा गया, तो प्राचीन गोवा का सुचित्रिकरण नजर आया। सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार…

कुंडई : सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्यजींके कारण गोवा को आध्यात्मिक दृष्टि मिली : स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती
कुंडई : सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्यजींके कारण गोवा को आध्यात्मिक दृष्टि मिली : स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती | फ़ोटो: TVL News

देश-विदेश में गोवा विभिन्न कारणों से भोगभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, लेकिन जब तपोभूमि पर आकर गोवा स्पिरिचुअल फेस्टिवल का रूप देखा गया, तो प्राचीन गोवा का सुचित्रिकरण नजर आया। सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी के कारण गोवा को आध्यात्मिक दृष्टि प्राप्त हो रही है, और इसे विश्वभर में प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है। पूज्य स्वामीजी केवल गोवा की संस्कृति को सुधारने का कार्य नहीं कर रहे हैं, बल्कि इस संस्कृति को महान बनाने का कार्य कर रहे हैं, और संतों का कार्य यही है। ब्रह्मेशानंदाचार्य के कारण गोवा आध्यात्मिक दृष्टि से सुजलाम् सुफलाम् हो रहा है। इस फेस्टिवल के माध्यम से आध्यात्मिक गोवा का अभूतपूर्व दर्शन हुआ है। अब गोवा परिवर्तित हो रहा है, और पूज्य स्वामीजी का कार्य पूरे देशवासियों द्वारा अनुभव किया जाना चाहिए। हम जहाँ-जहाँ भी जाएंगे, वहाँ गोवा का असली इतिहास पहुँचाएंगे। ऐसा संबोधन अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर पूज्यपाद स्वामी चिदंबरानंद सरस्वतीजीने किया।


आध्यात्मिक धर्मगुरु, पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य स्वामीजी के दिव्य आशीर्वाद से श्री दत्त पद्मनाभ पीठ तथा सत्गुरु फाउंडेशन के संयुक्त आयोजन में "गोवा स्पिरिचुअल फेस्टिवल २०२५" का शुभारंभ ६ मार्च को श्री क्षेत्र तपोभूमि में हिंदू संस्कृति में अत्यंत पूजनीय गोमाता के पूजन और दीपप्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर पूज्य स्वामीजी ने संबोधित किया।


प्रारंभिक कार्यक्रम में संत पूजन, प्रार्थना, गोमाता पूजन और दीपप्रज्वलन से फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ। इसके बाद पूज्य संतों के अमृततुल्य उद्बोधन प्रस्तुत किए गए।


इस अवसर पर मंच पर अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर पूज्यपाद स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, अनंत श्री विभूषित भूपेंद्रगिरी स्वामीजी  हरिद्वार, पूज्य स्वात्मानंद स्वामीजी  अमेरिका, गोवा के जलस्रोत मंत्री  सुभाष शिरोडकर, विधायक विजय सरदेसाई, समाजसेवक  ॲड. सुरेंद्र देसाई, बी.सी.सी. आई. के जनरल सचिव रोहन देसाई, सत्गुरु फाउंडेशन की अध्यक्षा ॲड. ब्राह्मीदेवीजी सहित अन्य महानुभाव उपस्थित थे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।