उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के कीर्ति नगर निवासी राॅबिन रावत (28) लखनऊ एमईएस में क्लर्क के पद पर तैनात था।
वह लखनऊ के चिनहट स्थित कमता इलाके में एक किराए के मकान में अकेला रहता था।
सोमवार की रात वह दोस्त रोहित रावत (26) निवासी मोहल्ला कमलेश्वर थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड और फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के मोहल्ला खेड़ा निवासी सनाय शर्मा के साथ बुलेट (यूके 07 एफएफ 6578) घूमने के लिए निकले थे।
रात करीब 01:30 बजे वह तीनों बुलेट बाइक पर सवार होकर खाना खाने के लिए जा रहे थे।
इसी बीच मंत्री आवास के पास बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पेड़ में घुस गई। घटना में तीनों को गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने हादसे की सूचना डॉयल 112 पर दी।
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची विभूतिखंड पुलिस ने आनन-फानन में तीनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा।
वहां चिकित्सकों ने राबिन और रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि सनाय की हालत नाजुक बनी हुई है।
।