मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.92 लाख के पार, बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 4677 नए केस और हुईं 61 मौतें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 4677 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प…

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.92 लाख के पार, बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 4677 नए केस और हुईं 61 मौतें
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1.92 लाख के पार, बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 4677 नए केस और हुईं 61 मौतें | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 4677 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 92 हजार 382 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 61 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 2987 हो चुकी है




यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,'पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4677 नए मामले सामने आए ??ैं। एक्टिव केसों की कुल संख्या 49288 है| पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,40,107 हैं। इस प्रकार रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 72.82 हो गया है। अभी तक कुल 2987 लोगों की मौत हुई है| कल प्रदेश में 1,21,553 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 46,74,620 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है|अब तक प्रदेश में 62,744 कोविड हेल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं, जिनकी सहायता से अब तक लगभग 6,75,000 लक्षणात्मक लोगों की पहचान की जा चुकी है|




 यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,'','सभी जनपदों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से चलाने तथा एम्बुलेंस सेवाओं  को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं|लखनऊ तथा कानपुर नगर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए हैं क्योंकि इन जनपदों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं|अधिक से अधिक कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर बल देने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिन शहरों में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की संख्या कम है वहां जिलाधिकारियों को कहा है कि डोर-टू-डोर सर्वे और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाया जाए|




यूपी के जल शक्ति राज्य मंत्री अनिल राजभर ने बताया,प्रदेश के 17 जनपदों  के 1166 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें 616 गांव मैरुंड हैं यानी पूरी तरह से जलमग्न हैं और सड़कों से रास्तों से कटे हुए हैं|पूरे उत्तर प्रदेश की स्थिति पर नजर डालें तो हम कह सकते हैं कि स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। हमारे तटबंध सुरक्षित हैं, प्रदेश में 1124 नाव राहत कार्य में लगाई गई हैं|प्रदेश में अब तक 370 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 5 जनपदों के 29 बाढ़ शरणालयों में 1657 व्यक्ति रह रहे हैं|




अनिल राजभर ने बताया,पिछले 24 घंटों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को 7533 खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है। अभी तक कुल 133950 खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है| बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रदेश में 784 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। पिछले 24 घंटे में 5 नए पशु शिविर स्थापित किए गए हैं। अब तक कुल 409 पशु शिविर संचालित किए गए हैं जिसमें 6,84,612 पशुओं का टीकाकरण किया गया है|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।