मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी कोई भी साजिश कर सकती है...उसके पास झूठ फैलाने का बड़ा प्रचारतंत्र, तानाशाह हिटलर के पास तो एक ही प्रचारमंत्री था.. यहां तो कई हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं। समाजवादी सरकार के समय बड़े अस्पतालों और…

बीजेपी कोई भी साजिश कर सकती है...उसके पास झूठ फैलाने का बड़ा प्रचारतंत्र, तानाशाह हिटलर के पास तो एक ही प्रचारमंत्री था.. यहां तो कई हैं: अखिलेश यादव
बीजेपी कोई भी साजिश कर सकती है...उसके पास झूठ फैलाने का बड़ा प्रचारतंत्र, तानाशाह हिटलर के पास तो एक ही प्रचारमंत्री था.. यहां तो कई हैं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा  कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं। समाजवादी सरकार के समय बड़े अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में खरीदी गई कीमती मशीनें नहीं चल पा रही है। इनकी मरम्मत करने से कम्पनियों ने मना कर दिया है। वरिष्ठ डाक्टर मजबूरी में इनसे काम चला रहे हैं।



अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बनाए रखती तो मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं होता। उन्होंने कहा हद तो यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर बनी मेडिकल यूनिवर्सिटी समाजवादी सरकार के समय बने लोहिया संस्थान के 9वें तल पर चल रही है। अटल जी के नाम की मेडिकल यूनिवर्सिटी भाजपा राज में मूर्तरूप नहीं ले पा रही है। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार अपने नेता और जनता के इलाज के मामले में कितनी गम्भीर है।



यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में एक रुपए के पर्चे पर मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही थी। गम्भीर बीमारियों किडनी, लीवर, हार्ट, कैंसर की मुफ्त इलाज की व्यवस्था थी। कैंसर अस्पताल बना था। अब इलाज को महंगा कर दिया गया है। गरीबों से मुनाफा कमाया जा रहा है। एम्बूलेंस 108 और 102 बर्बाद हो गई है।, मरीजों से इनके लिए पैसे वसूले जा रहे हैं। लोहिया अस्पताल मेडिकल कॉलेज के बाहर दलाली का धंधा चल रहा है।

    


यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का दावा है कि स्वास्थ्य सेवाएं जिलास्तर पर भी दी जा रही है। यदि जिले के अस्पताल अच्छे हैं तो मरीजों की भीड़ लखनऊ के अस्पतालों में क्यों हो रही है? यहां मरीज दवा, इलाज के बगैर जान दे रहे है। उनको वक्त पर सही और सस्ता इलाज नहीं मिल पा रहा है। भाजपा ने स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। कोरोना काल में तो संक्रमित लोगों को अनाथ छोड़ दिया गया था। आक्सीजन के अभाव में तब भी जाने गई थी। 



यादव ने कहा कि भाजपा कोई भी साजिश कर सकती है। उसके पास झूठ फैलाने का एक बड़ा प्रचारतंत्र है। जर्मनी के तानाशाह हिटलर के पास तो एक ही प्रचारमंत्री था यहां तो कई हैं। हमें इनसे सावधान रहना है




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।