मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश यादव ने डॉ0 कफील खान की पुस्तक ‘गोरखपुर अस्पताल त्रासदी- अस्पताल से जेल तक‘ का किया विमोचन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में डॉ0 कफील खान की पुस्तक ‘गोरखपुर अस्पताल त्रासदी- अस्पताल से जेल तक‘ का विमोचन किया। डॉ0 कफ…

अखिलेश यादव ने डॉ0 कफील खान की पुस्तक ‘गोरखपुर अस्पताल त्रासदी- अस्पताल से जेल तक‘ का किया विमोचन
अखिलेश यादव ने डॉ0 कफील खान की पुस्तक ‘गोरखपुर अस्पताल त्रासदी- अस्पताल से जेल तक‘ का किया विमोचन | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में डॉ0 कफील खान की पुस्तक ‘गोरखपुर अस्पताल त्रासदी- अस्पताल से जेल तक‘ का विमोचन किया। डॉ0 कफील ने कहा कि गोरखपुर में 10 अगस्त 2017 को ‘मानव नरसंहार‘ हुआ था जिसकी कहानी इस पुस्तक में है।  अखिलेश यादव स्वयं गोरखपुर गए थे और उन्होंने इंसाफ की लड़ाई लड़ी इसलिए इस किताब का विमोचन उनसे ही करने का आग्रह किया है।



अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि डॉ0 कफील खान ने जब गोरखपुर के बीआरड़ी मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन की कमी से भर्ती बच्चों की सांसे थम गई थी। उस दिन और आगे जो दुःख परेशानी और जेल यातना उन्हें झेलनी पड़ी, डॉ0 कफील ने अपनी किताब में उसका विवरण दिया है। 



यादव ने कहा कि वे खुद पीड़ित परिवारीजनों से मिले थे और उन्हें मदद भी मुहैया कराई थी। अगर उस समय जापानी बुखार से इलाज की पर्याप्त सुविधाएं मिल जाती तो तमाम बच्चों की मौतें नहीं होती। 



 ज्ञातव्य है, गोरखपुर में जापानी बुखार से हर साल हजारों बच्चों की जिंदगी खत्म हो जाती है। 1978 से अब तक 25000 बच्चे इसके शिकार हो चुके हैं। एक लाख से ज्यादा बच्चे हमेशा के लिए अपाहिज हो चुके हैं। दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे सबसे ज्यादा इससे प्रभावित होते हैं। 



अखिलेश यादव को उनका एक बड़ा चित्र तथा डॉ0 लोहिया से सम्बन्धित दो पुस्तकें समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्री इकबाल खान तथा पैनलिस्ट मनीष सिंह ने भेंट किया।

  
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।