मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का होने लगा है पर्दाफाश: अखिलेश यादव

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश होने लगा है। प्रभावित करने के लिए तथाकथित योजनाओं का जनसामान्य पर अब उसक…

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का होने लगा है पर्दाफाश: अखिलेश यादव
भाजपा की जनविरोधी नीतियों का होने लगा है पर्दाफाश: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश होने लगा है। प्रभावित करने के लिए तथाकथित योजनाओं का जनसामान्य पर अब उसका कोई असर नहीं होने वाला है। 2022 से पहले समय रहते भाजपा का चरित्र, चाल और चेहरा सभी की पहचान में आ गया है।



पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि,'भाजपा सरकार में कन्या विवाह योजना का बड़ा-बड़ा विज्ञापन छपवाया जाता है। अखबारों में खबरें और चित्र खूब छप जाती है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आवेदन के बाद अनुदान के लिए गरीब माता-पिता 3 सालों से भटक रहे हैं। दफ्तरों में उलझी फाइल, कर्ज तले बिखर रहा गरीब का संसार। अकेले आगरा जिले में 600 से ज्यादा परिवारों का कन्या विवाह योजना का अनुदान रूका हुआ है। गरीब पर सरकारी मार भारी पड़ रही है।



उन्होंने कहा,''प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था का भी भाजपा राज में बुरा हाल है। शिक्षकों की भर्ती लगातार विवाद का विषय रही है। इन दिनों शिक्षकों को स्कूल के भवन निर्माण, मिड-डे मील आदि की व्यवस्था से भी जोड़ दिया गया है। एक शिक्षक के पास 10-10 स्कूलों की जिम्मेदारी से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है। कोरोना संकट में ढील के बाद खुले तमाम स्कूल भवन जर्जर हालत में हैं। बहुत से स्कूलों में शिक्षक भी नहीं। बच्चों को पढ़ाई के बजाय सफाई के काम में लगा दिया जाता है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,मुख्यमंत्री जी के मिशन शक्ति को लांछित करने में खुद उनके मंत्रिमण्डलीय सहयोगी ही जुट गए हैं। मंच से महिला सुरक्षा और सम्मान के तमाम झूठे दावे किए जाते हैं और पीठ पीछे महिला के सम्मान को ही तार-तार किया जाता हैं। पिंक बूथ, महिला थाना भी किस काम के जब कोई पीडि़त महिला ही शिकायत करती है कि उसकी मदद के बजाय उसे अपमानित किया जाता है। पीडि़त महिला को और परेशानी में फंसा दिया जाता है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।