लखनऊ: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को कथित तौर पर करीब 50 बच्चों (पांच से 16 वर्ष तक की उम्र ) के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है| केंद्रीय जांच ब्यूरो ने चित्रकूट जिला (उत्तर प्रदेश) के निवासी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों को बांदा और चित्रकूट जिलों में बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी कथित तौर पर वीडियो और फोटोग्राफ की ऑनलाइन बिक्री भी करता था| बच्चों के साथ यौन शोषण की 'करतूत' को तीन जिलों चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में अंजाम दिया गया| CBI ने चित्रकूट के निवासी और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। सीबीआई को आरोपी के घर की तलाशी में करीब आठ लाख रूपये की नगदी,मोबाइल फोन,लैपटाप,वेब कैमरा,पेन ड्राइव,मेमोरी कार्ड और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के अलावा कई सेक्स टाय मिले है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को बताया कि,'' आरोपियों के आवास पर तलाशी ली गई, इस दौरान 8 लाख रुपये की नकदी (लगभग), मोबाइल फोन, लैपटॉप, वेब-कैमरा और कई 'सेक्स टाय' बरामद किए गए। आरोपियों ने कथित तौर पर 5-16 साल की उम्र के बच्चों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान और गैजेट्स का इस्तेमाल किया|