मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कासगंज में पुलिस टीम पर हुए हमले और सिपाही की मौत की घटना का CM योगी ने लिया संज्ञान, दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई के दिए आदेश

लखनऊ/कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शराब माफियाओं पर नकेल कसने पहुंची पुलिस को बंधक बनाकर पीटा गया है| इसमें एक सिपाही की मौत हो गई और दारोगा बुरी तरह जख्मी हो गए| कासगंज में पुलिस टीम पर हुए हमल…

कासगंज में पुलिस टीम पर हुए हमले और सिपाही की मौत की घटना का CM योगी ने लिया संज्ञान, दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई के दिए आदेश
कासगंज में पुलिस टीम पर हुए हमले और सिपाही की मौत की घटना का CM योगी ने लिया संज्ञान, दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई के दिए आदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में शराब माफियाओं पर नकेल कसने पहुंची पुलिस को बंधक बनाकर पीटा गया है| इसमें एक सिपाही की मौत हो गई और दारोगा बुरी तरह जख्मी हो गए| कासगंज में पुलिस टीम पर हुए हमले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और इस घटना में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में पुलिस कर्मियों के कथित बंधक में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एनएसए के तहत दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कासगंज में सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला धीमर गांव में पुलिस सिपाही की मृत्यु की घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना में घायल पुलिसकर्मी के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।



योगी आदित्यनाथ ने कहा,''यूपी सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए सम्बन्धित दोषियों के विरुद्ध अविलम्ब व सख्त कार्रवाई की जाए|




सीएम योगी ने मृतक सिपाही के परिवारवालों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद और परिवार के एक शख्स को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। कासगंज में हुई इस भयावह घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी प्रशासनिक अमले से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। 




बता दें कि कासगंज में कानपुर के बिकरूकांड की तर्ज पर ही पुलिस को निशाना बनाया गया। यहां पर शराब माफियाओं ने पहले पुलिस को बंधक बनाया। जब पुलिस अधिकारियों को इस घटना की जानकारी मिली तो वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कॉम्बिग के दौरान दारोगा अशोक लहूलुहान हालत में मिले।कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर में इस वारदात के बाद बाद पुलिस ने दारोगा की तलाश के बाद सिपाही देवेंद्र की खोजबीन शुरू की। इस बीच पुलिस को पुलिसकर्मियों की बाइक और कपड़े मिले। फिर कुछ देर बाद उन्हें अर्धनग्न अवस्था में सिपाही देवेंद्र भी मिल गए। देवेंद्र की कुछ देर बाद मौत हो गई। इस वारदात के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।