मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश : राज्यसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, अखिलेश यादव से मिले बसपा के 5 बागी विधायक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी में बगावत। राज्यसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को बड़ा झटका| बसपा के प्रत्यशी रामजी गौतम के 10 प्रस्तावकों में से 5 प्रस्तावकों ने अपना…

उत्तर प्रदेश : राज्यसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, अखिलेश यादव से मिले बसपा के 5 बागी विधायक
उत्तर प्रदेश : राज्यसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका, अखिलेश यादव से मिले बसपा के 5 बागी विधायक | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी में बगावत। राज्यसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को बड़ा झटका| बसपा के प्रत्यशी रामजी गौतम के 10 प्रस्तावकों में से 5 प्रस्तावकों ने अपना प्रस्ताव वापस ले लिया। इसके बाद 5 विधायकों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।विधायकों के इस फैसले से बसपा प्रत्याशी की उम्मीदवारी पर संकट खड़ा हो गया है।




इन विधायकों में असलम राईन, असलम चौधरी, हरगोविंद भार्गव, हाकिम सिंह बिंद और मुज्तबा सिद्दीकी हैं। वहीं दो अन्य सुषमा पटेल और
वंदना सिंह के भी बागी होने की खबर है| 



बसपा को एक और बड़ा झटका लगने की संभावना है| सूत्रों के अनुसार,'' बसपा के विधानमण्डल दल के नेता लाल जी वर्मा भी सपा में शामिल हो सकते है|  उत्तर प्रदेश पूर्व वित्त मंत्री और अंबेडकर नगर कद्दावर नेता लाल जी वर्मा भी अखिलेश यादव के सम्पर्क में हैं|





बता दें कि रामजी गौतम ने राज्यसभा के उम्मीदवार के रूप में 26 अक्तूबर को नामांकन किया था तब उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा व कई अन्य नेता मौजूद थे। भिनगा के बसपा विधायक मो. असलम राईन ने फोन पर बताया कि चार विधायकों ने लिखकर दिया है कि राम जी गौतम के प्रस्तावक के रूप में उन लोगों ने दस्तखत नहीं किया। उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं।राईन ने कहा कि कूटरचित हस्ताक्षर के लिए वह विधिक कार्रवाई करेंगे। फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत करने वाले विधायकों में मुज्तबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद व असलम चौधरी हैं।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।