मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

वर्तमान में जारी 'चमचा युग' में बाबा साहेब के मिशन पर डटे रहना कोई मामूली बात नहीं: कांशीराम की जयंती पर बोलीं मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने लखनऊ में पार्टी के संस्थापक कांशीराम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। कांशीराम की जयंती पर बी.एस.पी. यूपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माय…

वर्तमान में जारी 'चमचा युग' में बाबा साहेब के मिशन पर डटे रहना कोई मामूली बात नहीं: कांशीराम की जयंती पर बोलीं मायावती
वर्तमान में जारी 'चमचा युग' में बाबा साहेब के मिशन पर डटे रहना कोई मामूली बात नहीं: कांशीराम की जयंती पर बोलीं मायावती | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने लखनऊ में पार्टी के संस्थापक कांशीराम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। कांशीराम की जयंती पर  बी.एस.पी. यूपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मायावती जी ने कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें भावभीनी श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी मौजूद थे। मायावती ने कहा कि,''आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के बहुजन मूवमेन्ट के प्रति उनके ऐतिहासिक संघर्ष व योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है बल्कि वे हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे और बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का कारवाँ का संघर्षशील सफर, उतार-चढ़ाव के बावजूद, लगातार जारी रहेगा|



मायावती ने कहा कि,''देश में करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अन्य उपेक्षितों को लाचारी व मजलूमी की जिन्दगी से निकाल कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के बी.एस.पी. के संघर्ष में दृढ़ संकल्प के साथ लगातार डटे रहना ही मान्यवर श्री कांशीराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के मानवतावादी मूवमेन्ट को जीवन्त बनाने के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष किया और अनन्त कुर्बानियाँ दी तथा इसके बल पर काफी सफलता भी अर्जित की व देश की राजनीति को नया आयाम दिया।



उन्होंने कहा कि,''ऐसे महापुरुष की यादों को चिर स्थाई बनाने के लिए बी.एस.पी. की यहाँ यूपी में रही सरकारों के दौरान उनके नाम पर अनेकों भव्य स्थल, पार्क, शिक्षण संस्थान, अस्पताल व आवासीय कालोनी आदि बनाये गये तथा कई जनकल्याणकारी योजनायें भी चलाई गईं। राजधानी लखनऊ में स्थापित मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल इनमें सर्वप्रमुख है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


मायावती ने कहा कि,' वास्तव में वर्तमान में जारी 'चमचा युग' में बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के मिशनरी कारवाँ के प्रति तन, मन की लगन तथा धन्नासेठों के धनबल की जकड़ के बजाय अपने खून-पसीने से अर्जित धन के बल पर डटे रहना कोई मामूली बात नहीं है बल्कि बड़ी बात है जो इस मूवमेन्ट की ही देन है और जिसके बल पर ही बी.एस.पी. ने खासकर यूपी में कई ऐतिहासिक सफलतायें भी अर्जित की हैं। आगे भी हमें हर हाल में अपने उसूलों के साथ संर्घष में लगातार डटे रहना है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


 मायावती ने यूपी व देश भर में उन सभी लोगों का तहेदिल से आभार प्रकट किया जो काफी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने मिशन में मुस्तैदी से लगे हुए हैं तथा आज मान्यवर श्री कांशीराम जी को बहुजन मूवमेन्ट के प्रति उनके साहसिक व ऐतिहासिक योगदानों के लिए किसी न किसी रूप में उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है।

https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।