मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लखनऊ: सपा MLC अमित यादव के फ्लैट पर बर्थडे पार्टी में गोली चलने से एक युवक की मौत, चार गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा MLC अमित यादव के फ्लैट पर गोली चलने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले जी जा…

लखनऊ: सपा MLC अमित यादव के फ्लैट पर बर्थडे पार्टी में गोली चलने से एक युवक की मौत, चार गिरफ्तार
लखनऊ: सपा MLC अमित यादव के फ्लैट पर बर्थडे पार्टी में गोली चलने से एक युवक की मौत, चार गिरफ्तार — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में सपा MLC अमित यादव के फ्लैट पर गोली चलने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले जी जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना एक हादसा है। गोली हर्ष फायरिंग में चलाई गई थी जो राकेश नाम के युवक को लग गई।




पुलिस ने बताया,कल रात लखनऊ में जन्मदिन समारोह के दौरान सपा एमएलसी अमित यादव के घर पर गोलीबारी के कारण राकेश नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के समय वहां मौजूद चार लोगों को पकड़ लिया गया है। एक मैगजीन और तीन कारतूस बरामद हुए है|




DCP सेंट्रल ने बताया, "पांच लड़के विनय नाम के एक लड़के का जन्मदिन मना रहे थे और शराब पी रहे थे। तभी पिस्टल से एक व्यक्ति राकेश को गोली लग गई। चारों अभियुक्त गिरफ्तार को कर लिया गया है, बिना लाइसेंस की पिस्टल बरामद की गई है। शव का पोस्ट मार्टम करवाया जा रहा है।"दुश्मनी का कोई कोण अभी तक सामने नहीं आया है। घर एमएलसी अमित यादव का है




हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट में अमित यादव का फ्लैट है। अमित यादव शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनके फ्लैट पर शुक्रवार की रात को एक बर्थडे पार्टी थी। पार्टी में केक काटा गया और शराब पी गई।नशे की हालत में किसी ने अपनी बंदूक से कई फायर किए। इसी दौरान एक गोली राकेश रावत नाम के युवक को लगी। लोग लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।