मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हिंदी साहित्यकार अमृतलाल नागर की पुण्यतिथि पर लखनऊ विश्वविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन, कहानी लेखन प्रतियोगिता का पुरस्‍कार वितरण

लखनऊ: हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार अमृतलाल नागर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज हिंदी विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय और अंक विचार मंच, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अंक विचार मंच…

हिंदी साहित्यकार अमृतलाल नागर की पुण्यतिथि पर लखनऊ विश्वविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन, कहानी लेखन प्रतियोगिता का पुरस्‍कार वितरण
हिंदी साहित्यकार अमृतलाल नागर की पुण्यतिथि पर लखनऊ विश्वविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन, कहानी लेखन प्रतियोगिता का पुरस्‍कार वितरण — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊहिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार अमृतलाल नागर की पुण्यतिथि के अवसर पर आज हिंदी विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय और अंक विचार मंच, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अंक विचार मंच की पहल के अनुसार सबसे पहले प्रेमचंद वाटिका में स्थित अमृतलाल नागर की मूर्ति की साफ सफाई की गई। इसके बाद हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापकों ने वाटिका में लेखकों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कहानी लेखन पुरस्कार का वितरण और गोष्ठी का आयोजन किया गया। 



हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमृतलाल नागर अपने आपमें एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि संस्था थे। लखनऊ के चौक में वे रहकर लेखन करते थे। वे खुद को चौक विश्वविद्यालय का कुलपति भी कहते थे। प्रोफेसर योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहानी लेखन पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए अंक विचार मंच की पहल को सुखद बताया। 



मंच के संयोजक और प्राध्यापक डॉ रविकांत ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 38 कहानियां आई हैं। अधिकांश कहानियां बहुत मार्मिक और यथार्थपरक हैं। लगता ही नहीं कि इन कहानियों को बीए और एमए के विद्यार्थियों ने लिखा है। पहला पुरस्कार द्वारिका नाथ पांडे की कहानी 'अट्टहास' को मिला। दूसरा पुरस्कार अनमोल मिश्रा की कहानी चमकल को मिला। तीसरे स्थान पर रोशनी रावत की कहानी लड्डू रही। 




इसके अतिरिक्त अंकित सिंह, विवेक कुमार मिश्रा, प्रिया गौतम को सांत्वना पुरस्कार मिला तथा आदित्य राव, वर्तिका तिवारी, इति पांडे, जय सिंह और अभिषेक पाठक को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। गोष्ठी में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली कहानियों का पाठ भी किया गया। प्रोफेसर मंजू त्रिपाठी ने कहा कि दोनों कहानियां कथ्य और शिल्प में बेजोड़ हैं।




 प्रोफेसर रश्मि कुमार ने अमृतलाल नागर को याद करते हुए, उनके कथा साहित्य से नई कहानियों को जोड़ा। डॉक्टर कृष्णाजी श्रीवास्तव ने अमृतलाल नागर के चौक और कोठेवालियों के संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री प्रोफेसर परशुराम पाल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत कहानियों को स्तरीय बताया। इस अवसर पर डॉ डीपी राही, डा. सेंथिल कुमार, डा. योगेंद्र कुमार सिंह, अनुपम आनंद, अभिनव आनंद, अनन्या, प्राची सिंह, आस्था, रिचा यादव, अनमोल आंचल, सुप्रिया, रिंकी दास, टैमिन साहू ,अंकिता वर्मा आदि सौ से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





Image






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।