मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

भाजपा सरकार ने बेचने की ऐसी भांग डाली है कि कल को कुछ नहीं पता, आप गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए, कहीं इसी को ना बेच डाले: मथुरा में प्रियंका गांधी

मथुरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार सभाएं और महापंचायत कर रही हैं। मंगलवार को मथुरा में प्रियंका गांधी ने किसानों को संबोधित किया| प्रियंका गांधी ने मं…

भाजपा सरकार ने बेचने की ऐसी भांग डाली है कि कल को कुछ नहीं पता, आप गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए, कहीं इसी को ना बेच डाले: मथुरा में प्रियंका गांधी
भाजपा सरकार ने बेचने की ऐसी भांग डाली है कि कल को कुछ नहीं पता, आप गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए, कहीं इसी को ना बेच डाले: मथुरा में प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

मथुरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार सभाएं और महापंचायत कर रही हैं। मंगलवार को मथुरा में प्रियंका गांधी ने किसानों को संबोधित किया| प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर करारे हमले किए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाषण में पीएम मोदी को केंद्रित रखा। किसान कानून को अरबपतियों के लिए बनाया गया कानून बताया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में उन्होंने कहा कि इस सरकार का भी विवेक मर चुका है।| इस सरकार का अहंकार भगवान श्रीकृष्ण तोड़ेंगे।




प्रियंका गांधी ने कहा कि,''मथुरा की ये धरती अहंकार को तोड़ती है। भगवान श्री कृष्ण अहंकार में डूबे इन्द्र देव जी के अहंकार को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर इस धरती के लोगों की रक्षा के लिए यहाँ लाये थे। तब से यहाँ अन्नकूट की पूजा होती है| 




कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,'आज भाजपा सरकार ने भी अन्नदाता के लिए अहंकार पाल लिया है। देश के लाखों किसान जिन्होंने इस देश की धरती को सींचा, जिन्होंने इस देश को जीवित रखा है। आज वही किसान सड़क पर बैठा है| 90 दिनों से देश की राजधानी के बार्डर पर अपने अधिकारों की लड़ाई वो किसान लड़ रहा है। 215 किसान शहीद हुए, 90 दिनों से अपने अधिकारों की मांग करते हुए सड़क पर बैठे रहे, इस सरकार ने बिजली काटी, पानी बंद किया, मारपीट की लेकिन उनकी बात नहीं सुनी| प्रधानमंत्री जो अपने शासनकाल में दुनिया के हर कोने तक पहुंच पाए, वो दिल्ली जहां वो रहते हैं, उसके बॉर्डर तक नहीं पहुंच पाए| वे दिल्ली की बार्डर तक नहीं पहुँच पाए...





प्रियंका गांधी ने कहा कि,''जब नेता का अहंकार इतना बढ़ जाता है कि वो जनता से अलग हो जाता है तो उसकी नीतियां जनता से भी अलग होती हैं और जनता की भलाई के लिए नहीं बनती हैं| 




कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,'रामधारी सिंह दिनकर जी ने कहा था कि:  "जब नाश मनुज पर छाता है  पहले विवेक मर जाता है" इस सरकार का भी विवेक मर चुका है। भगवान श्री कृष्ण इनका भी विवेक तोड़ेंगे|





प्रियंका गांधी ने कहा कि,''आप सभी जानते हैं कि पिछ्ले सालों में आलू के किसानों की कितनी समस्या हुई थी। जब कुल स्टोरेज का भाड़ा आलू की कीमत से बढ़ गया था। कई ऐसे किसान थे जिन्होंने आलू सड़क पर गिरा दिए थे क्योंकि उनकी कीमत नहीं मिल रही थी | तब से लेकर आज तक क्या परिवर्तन आया है। इस सरकार ने तमाम ऐसे वादे किए थे कि आपकी आमदनी दोगुनी होगी, आपको गन्ने का बकाया मिलेगा लेकिन उन्होंने आपके लिए कुछ नहीं किया|




कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,'दिन भर धूप में किसान काम करता है, रात में पशुओं से अपनी खेती की रक्षा करता है। इस सरकार ने आपको बहुत से वादे किए लेकिन आप आज भी उसी तरह प्रताड़ित हैं जिस तरह 2019 के चुनाव से पहले थे | यहां की गौशालाएं किस स्थिति में हैं आप जानते हैं। चाहे हाथरस में हो, यहां हो या बुंदेलखंड में हो, तमाम  वीडियो निकले जहां गौ वंश की स्थिति दिखाई दी, ना चारा मिल रहा था, ना पानी|




प्रियंका गांधी ने कहा कि,''इस सरकार ने गौशालाओं के नाम पर  लगभग 200 करोड़ आवंटित किए थे।  लेकिन वो पैसा गौशालाओं में नहीं डाला गया। मैं पूछना चाहती हूं कि वो कैसा कहां गया? ...



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''इस बजट में हवाई अड्डे, बंदरगाह, LIC, एयर इंडिया, भारत पेट्रोलियम सब बिक रहे हैं। भाजपा सरकार ने बेचने की ऐसी भांग डाली है कि कल को कुछ नहीं पता, आप गोवर्धन पर्वत को संभाल कर रखिए, कुछ नहीं पता कि कहीं इसी को ना बेचने की कोशिश करें|




 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,'दुनिया का हजारों साल का इतिहास कहता है कि जनता जनार्दन है। जनता अहंकारी सरकार को हमेशा सबक सिखाती है। आज वो समय आ गया है कि सच्चाई आपके सामने है। जो भी आपको चुनाव के समय कहते हैं, जो वादे करते हैं, वह सारे झूठ निकले| सच्चाई आपके सामने है और सच्चाई यह है कि ये सिर्फ़ अहंकारी प्रधानमंत्री नहीं हैं बल्कि एक कायर प्रधानमंत्री भी हैं|




कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,'जैसे ही इनकी नीतियों पर कोई सवाल उठाता है, वैसे ही ये पीछे हट जाते हैं। जिम्मेदारी नहीं लेते हैं और पीछे हटकर पिछली सरकारों को दोषी ठहराते हैं। यह कायरता है इनकी। निर्णय लिया है तो जिम्मेदारी लो| इनमें अहंकार है और पूरी तरह से कायर हैं। जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए तब भी इन्होंने कांग्रेस को दोषी ठहराया और कहा कि हमें दाम इसलिए बढ़ाने पड़ रहे हैं क्योंकि इन्होंने पहले नहीं बढ़ाए|



प्रियंका गांधी ने कहा कि,'मैं इनसे इतना कहना चाहती हूं कि शुक्र करिए कि पिछली सरकारों ने कुछ बनाया। आपने तो कुछ बनाया नहीं है। शुक्र करिए कि कुछ बनाया, वरना आप बेचते क्या?..पूरे देश को बेच डाला, बड़े-बड़े उद्योग बेच डाले। किसने बनाए थे वो उद्योग? किसके लिए बने थे वो उद्योग? जनता ने बनाए थे, वो जनता के उद्योग थे और आपने उनको बेच डाला |




प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''सब कुछ बेचने वाली सरकार को ये देश देख रहा है और आज इस देश की आवाज़ इसके खिलाफ उठ रही है, किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। काले कृषि कानून जब तक रद्द नहीं किए जाएंगे तब तक देश लड़ता रहेगा| मैं आपसे ये कहने आयी हूं कि जब तक आप लड़ते रहोगे, तब तक मैं लड़ती रहूंगी, कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी रहेगी, आपके संघर्ष में शामिल होगी, आपके हर दुख दर्द में शामिल होगी|




 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 6 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।