मुंबई: दो दिनों की शांति के बाद मंगलवार यानी 23 फरवरी, 2021 को आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लग गई है| आज पेट्रोल के दामों में 35 से 38 और डीजल के दामों में 34 से 35 पैसों की बढ़ोतरी की गई है| देश में कई जगहों पर पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए हैं| लेकिन बढ़ोतरी के बीच कीमतों में कटौती के कहीं आसार नहीं दिख रहे हैं| दो दिनों की शांति से पहले लगातार 12 दिनों तक पेट्रोल और डीजल में भारी बढ़ोतरी हुई थी।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने का कारण बताया है| पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों (Petrol Diesel Price Hike) पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कड़ी प्रतिक्रिया दी| उन्होंने कहा,''धर्मेंद्र प्रधान जी का झूठ का पिटारा कोई नहीं सुनेगा| डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम बढ़ाकर आप जैसे जनता की जेब काट रहे हो, देश और जनता को गरीब कर रहे हो|
महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा,'डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम बढ़ाकर आप जैसे जनता की जेब काट रहे हो, देश और जनता को गरीब कर रहे हो, यह देश की जनता ने पहचान लिया है। इसलिए धर्मेंद्र प्रधान जी का झूठ का पिटारा कोई नहीं सुनेगा|
बता दें,' पिछले कुछ दिनों से लगातार देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है| बताते चलें कि रविवार और सोमवार दो दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ| लेकिन मंगलवार यानी 23 फरवरी, 2021 को आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लग गई है| आज पेट्रोल के दामों में 35 से 38 और डीजल के दामों में 34 से 35 पैसों की बढ़ोतरी की गई है| देश में कई जगहों पर पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए हैं| लेकिन बढ़ोतरी के बीच कीमतों में कटौती के कहीं आसार नहीं दिख रहे हैं|
दो दिनों की शांति से पहले लगातार 12 दिनों तक पेट्रोल और डीजल में भारी बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में आज पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर चढ़ कर 90.93 रुपये पर चला गया था। डीजल भी 35 पैसे का छलांग लगा कर 81.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं।